Move to Jagran APP

धरती पर छायो वसंत, खुशियां छाईं दिग-दिगंत

जागरण संवाददाता, आगरा: ऋतुराज वसंत के आगमन पर शुक्रवार को सर्वत्र खुशी का माहौल रहा। पीत परिधान पहन

By Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 02:30 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 02:30 AM (IST)
धरती पर छायो वसंत, खुशियां छाईं दिग-दिगंत

जागरण संवाददाता, आगरा: ऋतुराज वसंत के आगमन पर शुक्रवार को सर्वत्र खुशी का माहौल रहा। पीत परिधान पहन कर महिला और पुरुषों ने सरस्वती और प्रकृति पूजन किया। शहर में कई स्थानों पर वसंत पंचमी के कार्यक्रम हुए।

loksabha election banner

मुख्य आयोजन दयालबाग क्षेत्र में हुआ। जहां सत्संगियों ने राधास्वामी मत का स्थापना दिवस मनाया। दयालबाग सत्संग मंडल की ओर सत्संग किया गया। गुरुओं की पोथी पढ़ी गई। गुरु महाराज प्रो.पीएस सत्संगी ने सभी को वसंत पंचमी की शुभ कामना दी। इसी प्रकार स्वामी बाग में भी सुबह सत्संग हुआ। शनिवार को भंडारा होगा।

------

गायत्री परिवार ने किया यज्ञ

शहर की गायत्री शक्तिपीठ में हवन, पूजन किए गए। कमला नगर में पंच कुंडीय यज्ञ हुआ। विजयपाल सिंह, जयंती प्रसाद ने पूजन कराया। गायत्री शक्ति पीठ, शाहदरा पर 5 कुंडीय यज्ञ किया गया। जिसमें गणेशप्रसाद मिश्र ने वसंत पंचमी का महत्व बताया। हवन का संचालन महेश शर्मा ने किया। आहुतियां देने वालों में शक्ति पीठ के संचालक एसके मिश्रा, उपेंद्र चंसौलिया, सुरेश सक्सेना, मुकेश शर्मा, मनोरमा शर्मा, दिलीप पाठक आदि थे।

-----------

सब ठाट धरा रह जाएगा (फोटो नजीर मेला)

जनकवि मियां नजीर अकबरावादी की मलको गली, ताजगंज स्थित मजार पर बज्म ए नजीर द्वारा वसंत मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर, संगीता भटनागर ने किया। उन्होंने इस मेले को और अधिक बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन भी मौजूद रहे। विख्यात गायक सुधीर नारायन ने मियां नजीर की रचनाएं सुनाईं। जिसमें प्रमुख थी कन्हैया का बालपन और होली। अध्यक्षता बज्मे ए नजीर के अध्यक्ष उमर तैमूरी ने की। डॉ.शिवानी चतुर्वेदी, ब्रजमोहन अरोड़ा आदि मौजूद रहे। संचालन आरिफ तैमूरी ने किया।

दोपहर को यहां मुशायरा किया गया, जिसका आगाज मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने किया। अध्यक्षता उमर तैमूरी ने की। शायरों में राहील अकबरावादी, महमूद अकबरावादी, अंजुम अकबरावादी, सुहेल लखनवी, जीएम बख्शी आदि ने कलाम पेश किए। सुबह यहां बच्चों ने रैली भी निकाली। गो वंश प्राण रक्षा समिति की ओर से योग गुरु स्वामी विवेकाचार्य, अंजना शिवहरे, श्याम प्रताप सिंह, कालीचरन चतुर्वेदी ने गो सेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

-------

आस्ताना ए मैकश में गूंजे कलाम

आस्ताना ए मैकश, मेवा कटरा में शुक्रवार को यादगार ए आगरा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें इप्टा की टीम ने अभिनय, काव्य और गायन की प्रस्तुतियां दीं। सरपरस्ती सैयद अजमल अली शाह ने की। मुख्य अतिथि डॉ.श्रीभगवान शर्मा, अध्यक्ष कलाम अहमद और संचालक विशाल रियाज थे।

---

पीत परिधान में रंगे ठाकुरजी

शहर के प्रमुख मंदिरों में वसंतोत्सव मनाया गया। काजीपाड़ा स्थित श्यामजी मंदिर में ठाकुरजी को पीली पोशाक पहनाई गई। वही मन:कामेश्वर मंदिर में भोले बाबा का पीले फूलों से श्रृंगार किया गया। श्रीनाथजी महाराज को पीले कक्ष में विराजमान कराया गया।

----

ब्रह्मभंट्ट सभा ने किया हवन

ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण सभा की ओर से नेकराम शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। हवन में सभी ने आहुतियां दीं। मुन्नालाल सारंग, सतीशकुमार, राजू शर्मा, डॉ.एलडी शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन रामदत्त शर्मा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.