Move to Jagran APP

चांदी कारीगर को गोली मार घायल किया

जागरण संवाददाता, आगरा: एमएम गेट में शुक्रवार की शाम बाइक सवारों ने चांदी कारीगर को गोली मारकर घायल क

By Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 02:28 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 02:28 AM (IST)
चांदी कारीगर को गोली मार घायल किया

जागरण संवाददाता, आगरा: एमएम गेट में शुक्रवार की शाम बाइक सवारों ने चांदी कारीगर को गोली मारकर घायल कर दिया।

loksabha election banner

ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी मान सिंह मजदूरी पर चांदी की पायल बनाने का काम करते हैं। शुक्रवार की शाम 6.30 बजे वह अपने साथी देवेंद्र के साथ एमएम गेट में एक पार्टी को माल देकर बाइक से घर लौट रहे थे। टीबी अस्पताल के पास बाइक सवार दो लोगों के गुजरने के दौरान उनको धमाके की आवाज सुनाई दी। मान सिंह को अपने पैर से खून निकलने पता चला। शोर मचाने पर बाइक सवार हमलावर भाग निकले। मान सिंह और देवेंद्र ने एसएन इमरजेंसी पहुंच घटना की सूचना पुलिस को दी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को उनके पास चांदी होने का शक होगा, लेकिन शोर मचाने पर लोगों को जुटता देख वह भाग निकले।

वहीं पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर जाकर आसपास के लोगों से जानकारी करने पर उन्होंने गोली चलने से इंकार किया है। घायल मान सिंह का एक्सरे कराया गया था, चिकित्सकों ने गोली का घाव होने से इंकार किया है। एसओ एमएम गेट अनुज मलिक ने बताया फाय¨रग की पुष्टि नहीं हुई है, चांदी कारीगर मान सिंह ने तहरीर नहीं दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.