ढाबे पर पार्टी के बाद कुल्हाड़ी से काट डाला युवक
जागरण संवाददाता, आगरा: ढाबे पर पार्टी के बाद दोस्तों में गाली गलौज हो गई। तकरार के बाद बात बढ़ने पर
जागरण संवाददाता, आगरा: ढाबे पर पार्टी के बाद दोस्तों में गाली गलौज हो गई। तकरार के बाद बात बढ़ने पर एक युवक घर से कुल्हाड़ी लेकर आ गया। कुल्हाड़ी से सिर और गले पर प्रहार कर युवक को काट डाला।
खेरागढ़ के नगला दूल्हे खां निवासी 25 वर्षीय भूपेंद्र, जगनेर के नगला चेतराम निवासी विनोद और उनके बेटे बनवारी ने सरैंधी स्थित फौजी ढाबा पर शुक्रवार को पार्टी की। शाम साढ़े सात बजे पार्टी के बाद भूपेंद्र और बनवारी में विवाद हो गया। हाथापाई के बाद विनोद का बेटा बनवारी गांव से कुल्हाड़ी लेकर आ गया। उसने कुल्हाड़ी से लगातार कई वार किए। भूपेंद्र लहूलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। ढाबा संचालक ने करीब दो सौ मीटर दूर पुलिस चेक पोस्ट पर जाकर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी पश्चिम बबिता साहू पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गई। आरोपी पिता विनोद को हिरासत में ले लिया। बनवारी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। पार्टी में एक अन्य युवक और शामिल था। उसके बारे में भी पता किया जा रहा है। एसपी पश्चिम बबिता साहू ने बताया कि हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।