मौसम का बदला हाल
जागरण संवाददाता, आगरा: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद ताजनगरी में मौसम का हाल बदल गया है। रविवार को ध
By Edited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 01:23 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 01:23 AM (IST)
जागरण संवाददाता, आगरा: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद ताजनगरी में मौसम का हाल बदल गया है। रविवार को धूप निकली, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी उप्र में आने वाले जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को दिन भर धूप नहीं निकली थी। धुंध छाए रहने से अधिकतम तापमान गिरा था। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए थे। रविवार को धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जबकि शनिवार को यह 21.3 डिग्री था। न्यूनतम तापमान रविवार को गिरकर 10.8 डिग्री रह गया, जबकि शनिवार को यह 12.6 डिग्री था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें