ताज महल में तपते फर्श पर नंगे पांव सैलानी
जागरण संवाददाता, आगरा: ताज में सैलानियों को मंगलवार को कटु अनुभव हुए। धूप में तपते संगमरमरी फर्श पर
जागरण संवाददाता, आगरा: ताज में सैलानियों को मंगलवार को कटु अनुभव हुए। धूप में तपते संगमरमरी फर्श पर नंगे पांव दौड़ लगानी पड़ी। पर्यटकों को काफी परेशानी हुई। ताज देखने आने वाले विदेशी पर्यटकों को टिकट के साथ शू-कवर दिए जाते हैं। भारतीय पर्यटकों को शू-कवर नहीं दिए जाते हैं। परंपरा के अनुसार ताज में चमेली फर्श पर चढ़ने से पूर्व जूते उतारने होते हैं या उन पर शू-कवर पहनना होता है। ताज में मुख्य मकबरे पर धूप के चलते फर्श गर्म होने पर पर्यटकों के पैर नहीं झुलसे इसलिए वहां मैट बिछा दी जाती है। जिससे कि भारतीय पर्यटकों को परेशानी नहीं हो। मंगलवार को मुख्य मकबरे के फर्श पर बिछी मैट भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा हटा दी गई। जिससे दिन में बिना शू-कवर के पहुंचे पर्यटकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।