Move to Jagran APP

25 को भगवान परशुराम शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, आगरा: क्षेत्रीय ब्राह्माण संस्था ब्रज क्षेत्र द्वारा 25 अप्रैल को भगवान परशुराम जयं

By Edited By: Published: Mon, 20 Apr 2015 10:59 PM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2015 10:59 PM (IST)
25 को भगवान परशुराम शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, आगरा: क्षेत्रीय ब्राह्माण संस्था ब्रज क्षेत्र द्वारा 25 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली जाएगी। धनौली से निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल झांकियों में किसानों के दर्द के साथ कुरीतियों के खिलाफ संदेश दिया जाएगा।

loksabha election banner

सोमवार को संस्था की प्रतापपुरा स्थित होटल उषा किरन में हुई प्रेसवार्ता में विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि भगवान परशुराम ने समाज में समानता एवं पराक्रम से विजय प्राप्त करने का संदेश दिया। भविष्य की पीढ़ी को हमारी संस्कृति और संस्कारों के बारे में शोभायात्रा से जानकारी दी जाएगी। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पं. कैलाशचंद्र समाधिया ने बताया कि संस्था आठ वर्षो से भगवान महर्षि परशुराम की शोभायात्रा निकाल रही है। इस बार धनौली से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शिव नगर, कलाल खां, खेरिया मोड़ होते हुए अर्जुन नगर स्थित शुभ लग्न मैरिज होम पहुंचेगी। अध्यक्ष प्रेम कुमार पाराशर ने बताया कि शोभायात्रा में धार्मिक झांकियों के अलावा प्राकृतिक आपदा से संघर्ष करते किसान, दहेज जैसी कुप्रथा के खिलाफ संदेश देती झांकियां शामिल रहेंगी। इस अवसर पर पं. ओमप्रकाश शर्मा, जगदीश उपाध्याय, राघवेंद्र मुद्गल, मुन्नालाल पाराशर, हेमेंद्र शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, अजय दुबे, अशोक शर्मा, राधेश्याम उपाध्याय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.