दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा आज
जागरण संवाददाता, आगरा: प्रजापति समाज द्वारा दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा शुक्रवार को प्रजापति
By Edited By: Published: Thu, 26 Mar 2015 10:31 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2015 10:31 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आगरा: प्रजापति समाज द्वारा दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा शुक्रवार को प्रजापति मंदिर नालबंद चौराहा से निकाली जाएगी।
शोभयात्रा समिति के महामंत्री सुनहरी लाल गोला ने बताया कि मां भगवती की पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा दोपहर तीन बजे शुरू होगी। संयोजक शंकरलाल प्रजापति और अध्यक्ष जयचंद्र प्रजापति ने बताया कि शोभायात्रा में देवी-देवताओं सहित 75 झांकियां होंगी। साथ में शहर के मशहूर बैंड और अखाड़े चलेंगे। मीडिया प्रभारी अशोक गोला, पवन प्रजापति, नरायन दास गोला, जितेंद्र कुमार दक्ष, प्रभुदयाल प्रजापति ने समाज के लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें