होली के गीतों पर झूम उठा शुभांकर क्लब
आगरा: लौंगा इलायची का बीड़ा लगाया...इतना कहने की देर थी कि सभी महिलाओं ने गाना पहचानने के लिए हाथ ऊंच
आगरा: लौंगा इलायची का बीड़ा लगाया...इतना कहने की देर थी कि सभी महिलाओं ने गाना पहचानने के लिए हाथ ऊंचे कर दिए। शुभांकर क्रिएटिव फन क्लब के होली मिलन समारोह में होली से संबंधित गेम्स में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को मोती महल डीलक्स में किया गया। इस दौरान कई मनोरंजक गेम हुए। एक गेम में संगीता अग्रवाल होली पर आधारित गीतों का अंतरा गा रहीं थीं, महिलाओं को उनका मुखड़ा बताना था। अन्य गेम में ट्रे में रखे ढेर सारे सामान को जल्दी-जल्दी कागज पर लिखना था। आधे मिनट में जिसने सबसे ज्यादा सामान का नाम लिखा, वही विजेता रही। सेल्फी खींचने के गेम में भी महिलाओं का जोश देखते ही बनता था। इस गेम में महिलाओं के ग्रुप बना दिए गए थे और सभी ग्रुप को अपनी सेल्फी लेनी थी। जिसकी सेल्फी बेस्ट थी, वही विजेता रहा। कार्यक्रम की आयोजक संगीता अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, सारिका गुप्ता और मोनिका अग्रवाल थीं। सबसे ज्यादा वजन और सबसे कम वजन वाली महिला को समयबद्धता का पुरस्कार दिया गया। अर्चना, रितु, शुचि, राशि, गुंजन, रेशू, शिवानी, रुचि, मिली, काजल, गरिमा, सपना, प्रीति आदि इस दौरान मौजूद रहीं।