सखियों की टोली ने खेली फूलों की होली
आगरा: सखियों की टोली कान्हा संग खेल रहीं होली। मार रहीं पिचकारी सारी, कारी और गोरी। खंडेलवाल महिला क
आगरा: सखियों की टोली कान्हा संग खेल रहीं होली। मार रहीं पिचकारी सारी, कारी और गोरी। खंडेलवाल महिला क्लब के होली मिलन समारोह में फूलों की होली खेली गई। कान्हा को प्रेम रंग में रंगने के लिए गोपियां बनीं थीं क्लब की सदस्य। कार्यक्रम विजय नगर कॉलोनी स्थित विजय क्लब में आयोजित किया गया। ज्योति खंडेलवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। मंजू खंडेलवाल और मधु जसोरिया ने समयबद्धता का गेम खिलाया। कृष्ण लीला का मंचन करने वाले सभी कलाकारों को मंजू गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया। नीलम खंडेलवाल ने पिचकारी स्पेशल तंबोला खिलाया। राखी, सीमा, रश्मिा, प्रमिला ने तोल-मोल के गेम सहित कई अन्य गेम्स में महिलाओं का मनोरंजन किया। विजेताओं को बीना खंडेलवाल, लक्ष्मी खंडेलवाल, सावित्री खंडेलवाल ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कान्हा के साथ खेली होली रही। होली नृत्य व फूलों की होली में कविता, रेखा, पूजा, भगत, प्रिया, शुचि, ज्योति, शेफाली, सीमा ने हिस्सा लिया। शबाना खंडेलवाल और सुनीता गुप्ता ने होली के पुरस्कार दिए। संचालन सचिव रानी खंडेलवाल ने किया। अध्यक्षता दिव्या खंडेलवाल तथा आभार नीलम खंडेलवाल ने व्यक्त किया। अंजू, शशि, सलोनी, श्वेता, विनीता, रुचि, ममता, अमिता, नीलिमा, संध्या, मीरा, मालती, सुषमा, शिखा, मीना आदि का सहयोग रहा।