तीन तक तैयार करना होगा ताजंगज प्रोजेक्ट का मॉडल
जागरण संवाददाता, आगरा: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सात नवंबर के दौरे ने अफसरों की चिंता बढ़ा दी है। उ
जागरण संवाददाता, आगरा: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सात नवंबर के दौरे ने अफसरों की चिंता बढ़ा दी है। उनके द्वारा ताजगंज प्रोजेक्ट के निरीक्षण की संभावना को देखते हुए अफसर 100 मीटर क्षेत्र में प्रोजेक्ट का मॉडल तैयार करने में जुटे हुए हैं। मंडलायुक्त ने इसके लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है।
उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सात नवंबर को एफमेक द्वारा आयोजित मीट एट आगरा का शुभारंभ करने आगरा आएंगे। वह ताजगंज प्रोजेक्ट में हो रहे कामों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके लिए अफसर ताज पूर्वी गेट पर ताज खेमा के सामने प्रोजेक्ट का मॉडल तैयार करने में जुटे हुए हैं। द्रुत गति से सभी विभाग काम कर रहे हैं। गुरुवार को टोरंट द्वारा मॉडल तैयार करने को 100 मीटर क्षेत्र में केबल को भूमिगत करने का काम पूर्ण कर लिया, साथ ही बिजली के खंबे भी हटा दिए गए हैं। राजकीय निर्माण निगम ने ताज खेमा के दूसरी तरफ डक्ट बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। मंडलायुक्त ने मॉडल तैयार करने को समय सीमा निर्धारित कर दी है। उन्होंने सभी बाधाएं दूर होने के बाद राजकीय निर्माण निगम को तीन नवंबर तक 100 मीटर क्षेत्र में सभी काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। तय तिथि तक उसे कार्य पूर्ण करना होगा।
सैलानियों के लिए बढ़ी मुश्किल
ताजगंज प्रोजेक्ट में द्रुत गति से काम किए जाने से सैलानियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। निर्माण कार्य के चलते वहां धूल के गुबार से वह परेशान हो रहे हैं।