Move to Jagran APP

खत्म हुई सिकंदरा जल संस्थान से जलापूर्ति की मुश्किल

जागरण संवाददाता, आगरा: पांच दिन से पानी की किल्लत से जूझ रहे आधे शहर की मुश्किल खत्म हो गई है। सिकंद

By Edited By: Published: Thu, 30 Oct 2014 10:18 PM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 10:18 PM (IST)
खत्म हुई सिकंदरा जल संस्थान से जलापूर्ति की मुश्किल

जागरण संवाददाता, आगरा: पांच दिन से पानी की किल्लत से जूझ रहे आधे शहर की मुश्किल खत्म हो गई है। सिकंदरा वाटर व‌र्क्स से जुड़े आधे शहर को शुक्रवार सुबह से भरपूर पानी मिलेगा। गुरुवार दोपहर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का काम पूरा हुआ। जल संस्थान ने लाइन चेक करते हुए कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई किया। जल संस्थान ने दावा किया कि शुक्रवार सुबह पूर्व की भांति पानी की सप्लाई की जाएगी। गुरुवार को भी जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में 110 से ज्यादा पानी के टैंकर भेजे।

loksabha election banner

बाईंपुर के पास सिकंदरा वाटर व‌र्क्स की 16 एमएम पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे भारी मात्रा में पानी सड़कों पर फैल रहा था। जल संस्थान ने सिकंदरा वाटर व‌र्क्स से पानी की सप्लाई बंद कर पाइप लाइन सही करने का काम शुरू किया। पांच दिन की मेहनत व मशक्कत के बाद जल संस्थान ने गुरुवार दोपहर पाइप लाइन बदलने का काम पूरा किया। बुधवार देर रात तक पाइप लाइन वेल्डिंग जारी रही। पाइप के अंदरूनी हिस्से में वेल्डिंग में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार दोपहर पाइप लाइन कनेक्टिविटी का काम पूरा हुआ। पाइप लाइन मिलान कार्य पूरा होने के बाद जल संस्थान ने सिकंदरा वाटर व‌र्क्स से पाइप लाइन चेक करने को जलापूर्ति शुरू की। कोई लीकेज नहीं होने पर जल संस्थान ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के आसपास व अन्य हिस्सों में सफाई कार्य शुरू किया। शाम को पाइप लाइन सफाई कार्य पूरा करने के बाद सिकंदरा वाटर व‌र्क्स से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई। फिलहाल सिकंदरा वाटर व‌र्क्स से जुड़े सभी जोनल पंपिंग स्टेशन पर पानी ओवर व अंडरग्राउंड टैंक में एकत्र किया जा रहा है। सुबह पूर्व की भांति पानी की सप्लाई की जाएगी।

जीएम जल संस्थान ने बताया कि शहर के उन क्षेत्रों में थोड़ा पानी भी सप्लाई किया है, जहां सीधे सप्लाई होती है। शुक्रवार सुबह पांच बजे से पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। अब सिकंदरा क्षेत्र में पानी की कोई दिक्कत नहीं होगी। जल संस्थान के इस दावे से सिकंदरा वाटर व‌र्क्स से जुड़े क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

ताजनगरी में पानी की स्थिति

गोकुल बैराज से यमुना में प्रवाहित पानी-1099 क्यूसेक

जीवनी मंडी वाटर व‌र्क्स पर यमुना का जलस्तर- 481.3 फीट

सिकंदरा वाटर व‌र्क्स पर यमुना का जलस्तर-153.3 मीटर

जीवनी मंडी वाटर व‌र्क्स से शहर में सप्लाई-आधा से एक घंटा

पाइप लाइन कार्य पूरा हो गया। दोपहर में पाइप लाइन में पानी प्रवाहित कर उसे चेक कर लिया है। लाइन की सफाई का कार्य भी पूरा हो गया है। जिन एरिया में सीधे सप्लाई है, वहां कुछ देर पानी भी दिया है। शुक्रवार सुबह पूर्व की भांति पानी सप्लाई किया जाएगा। अब लोगों की परेशानी खत्म हो गई है।

मंजू रानी गुप्ता, महाप्रबंधक जल संस्थान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.