30 सैकेंड में कई बार लिख दिया शुभ दीपावली
आगरा: जलती हुई मोमबत्ती पर चूड़ियों को लगाना व मात्र 30 सेकेंड में एक कागज पर कई बार शुभ दीपावली लिखन
आगरा: जलती हुई मोमबत्ती पर चूड़ियों को लगाना व मात्र 30 सेकेंड में एक कागज पर कई बार शुभ दीपावली लिखना। ऐसे ही अनेक मजेदार खेलों के साथ दीपावली उत्सव मनाया गया।
बुधवार को जैन महिला मंडल मोती कटरा ने धाकरान चौराहा स्थित पंखुरी रेस्टोरेंट में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की आयोजक रागिनी जैन रही । इस दौरान सदस्यों ने कई मजेदार खेल खेले। इनमें एक खेल कैलेंडर की तिथि के अनुसार गोटियों को लगाने का था। इसमें शशि जैन विजेता रही। वहीं एक मिनट में जलती हुई मोमबत्ती पर चूडि़या लगाने वाले खेल में वंदना जैन विजेता रही। 30 सेकेंड में कागज पर शुभ दीपावली लिखने वाले खेल में नूतन जैन ने बाजी मारी। विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए। इस अवसर पर संजना, सरोज, प्रमिला, अंजलि, श्वेता, संजू, ममता, वंदना, मनीषा आदि उपस्थित रहीं।