आइएमए चुनाव को मतदान कल
जागरण संवाददाता, आगरा: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) आगरा के पदाधिकारियों के लिए रविवार को मतदान हो
जागरण संवाददाता, आगरा: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) आगरा के पदाधिकारियों के लिए रविवार को मतदान होगा। अध्यक्ष निर्वाचित पद के लिए डॉ. जेएन टंडन और डॉ. आरएस कपूर मैदान में हैं। प्रत्याशियों ने मैसेज के माध्यम से आइएमए, आगरा के सदस्य चिकित्सकों से मतदान के लिए अपील की।
आइएमए, आगरा में अध्यक्ष निर्वाचित सहित अन्य पदों के लिए हर साल चुनाव होते हैं। इस बार अन्य सभी पदों के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने जाने के बाद अध्यक्ष निर्वाचित के लिए चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। अध्यक्ष निर्वाचित पद के लिए डॉ. जेएन टंडन और डॉ. आरएस कपूर मैदान में हैं। प्रत्याशियों ने आइएमए, आगरा के सदस्य चिकित्सकों से मैसेज के माध्यम से मतदान करने की अपील की है। लोकसभा चुनाव में मतदान करने के बाद आइएमए, आगरा के लिए भी मतदान करने के लिए डॉक्टरों को प्रोत्साहित किया गया। आइएमए, आगरा के प्रतिनिधित्व के लिए सोच समझकर मतदान करने की भी अपील की गई। चुनाव समिति के सदस्य डॉ. डीवी शर्मा ने बताया कि 26 अक्टूबर को सुबह 11 से शाम छह बजे तक आइएमए भवन, तोता का ताल पर मतदान होगा। वहीं, चुनाव के बाद मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसमें आइएमए के सदस्य 1072 चिकित्सक मतदान कर सकते हैं।
अन्य पदों पर सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
अध्यक्ष निर्वाचित के पद के अलावा अन्य पदों के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने जा चुके हैं। पदों से ज्यादा दावेदार होने पर प्रत्याशियों ने अपना आवेदन वापस ले लिया है।
ये है कार्यक्रम
दावेदार- डॉ. जेएन टंडन और डॉ. आरएस कपूर (अध्यक्ष निर्वाचित पद)
मतदान- 26 अक्टूबर को सुबह 11 से शाम छह बजे तक आइएमए, भवन तोता का ताल
मतदान कर सकेंगे- 1072 आइएमए, आगरा के सदस्य चिकित्सक
मतगणना- मतदान होने के बाद
परिणाम- 26 अक्टूबर शाम