रंगीन किरणों के साथ बिखरी सांस्कृतिक छटा
जागरण संवाददाता, आगरा: भगवान राम के राज्याभिषेक और उनके जीवन के कुछ खास क्षणों को रंगीन किरणों में प
जागरण संवाददाता, आगरा: भगवान राम के राज्याभिषेक और उनके जीवन के कुछ खास क्षणों को रंगीन किरणों में प्रदर्शित किया। रामराज्य के दृश्य आते ही आतिशबाजी हुई और जयश्रीराम के जयघोष गुंजायमान हुए। इसके बाद देर रात तक सुरीले सुरों में सदस्य थिरकते रहे।
आगरा क्लब में बुधवार को दीपावली धूम का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान राम के जन्म पर आधारित लेजर शो पहली बार किया गया। रघुनंदन के जीवन के खास क्षणों के इसमें समाहित किया गया। इसके बाद मुंबई से आईं प्लेबैक सिंगर सुप्रिया जोशी ने अपने गीतों से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने विवाह सहित कई फिल्मों के गीत गाए। उन्होंने बेबी डॉल, आज की रात, रात बाकी, नगाड़े संग, रामलीला, तुम ही हो आदि गीत सुनाए, जिन पर श्रोता थिरकते रहे। दिल्ली से आयी एंकर प्रियंका भल्ला ने दर्शकों से सवाल किए, सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण आतिशबाजी रही। अतिथियों में स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर विकास सैनी, ब्रिगेडियर संजीव, ब्रिगेडियर पीजे सिंह, ब्रिगेडियर गुलियानी आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन क्लब सचिव अजित सिंह बोहरा ने दिया। ग्लैमर लाइव के निदेशक सूरज तिवारी इस कार्यक्रम के समन्वयक रहे।