सेना के जवानों ने दिखाए साहसिक करतब
जागरण संवाददाता, आगरा: आशा दीपावली मेले के दूसरे दिन जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, वहीं सेन
जागरण संवाददाता, आगरा: आशा दीपावली मेले के दूसरे दिन जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, वहीं सेना के जवानों ने मार्शल आर्ट आदि की प्रस्तुति दी। जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो गए।
सदर बाजार स्थित जीत सिंह स्टेडियम पर बुधवार दोपहर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम निधि, द्वितीय निशा कुशवाह और तृतीय श्रुति दिवाकर रहीं। शाम को पैरासेलिंग, घुड़सवारी का लुत्फ दर्शकों ने उठाया।
शाम को मंच पर सेना के जवानों ने मार्शट आर्ट की प्रस्तुति दी। 29 पैरा के जवानों ने लोहे की सरिया मोड़ी, टाइल, रॉड और पत्थर को तोड़कर साहस का परिचय दिया। इसके अलावा तलवारबाजी और लाठी चालन ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान एकल नृत्य प्रतियोगिता भी हुई। रोहित एंड बैंड द्वारा राक गीतों की धुनें निकाली गयीं, जिस पर सेना के जवानों ने भांगड़ा भी किया। रात को आकर्षक आतिशबाजी की गई, जिससे आसमान रंगीन हो गया और धमाकों से माहौल गूंज उठा।
स्टेशन कमांडर विकास सैनी विशेष रूप मौजूद रहे। रावी इवेंट के निदेशक मनीष अग्रवाल के अनुसार मेले का समय दोपहर एक बजे से रात 10.30 बजे तक रहेगा, जिसमें 25 अक्टूबर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं होंगी।