युवोत्सव में गायन और नृत्य का समागम
जागरण संवाददाता, आगरा: शास्त्रीय गायन के साथ ही पश्चिमी गायन में आवाज का जादू चलेगा। अंबेडकर विवि के
जागरण संवाददाता, आगरा: शास्त्रीय गायन के साथ ही पश्चिमी गायन में आवाज का जादू चलेगा। अंबेडकर विवि के युवोत्सव में गायन और नृत्य का समागम होगा। तीन दिन तक चलने वाले समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विवि में सात से नौ नवंबर तक युवोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। युवोत्सव में विवि से संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। इसके लिए विवि प्रशासन ने प्रविष्टि प्रपत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू की है। डीन छात्र कल्याण प्रोफेसर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रविष्टि प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि तीन नवंबर है। इसके बाद प्राप्त होने वाली प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएंगी।
25 साल से अधिक न हो उम्र
वे छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं जिनकी आयु एक जुलाई 2014 को 25 वर्ष से कम हो। एक अभ्यर्थी कई प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है। संगीत वाद्य यंत्र, वेशभूषा, ललित कला सामग्री टीमों को खुद लानी होंगी।
ये होंगी प्रतियोगिताएं
सात नवंबर
जेपी सभागार- शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन (स्वर वाद्य) शास्त्रीय वादन (ताल वाद्य)
सेठ पदम चंद जैन संस्थान- क्विज (लिखित) हिंदी वाद विवाद, निबंध प्रतियोगिता
स्कूल ऑफ लाइफ साइंस- पेंटिंग, कोलाज, पोस्टर निर्माण
आठ नवंबर
जेपी सभागार- सुगम गायन, पश्चिमी गायन, काव्य पाठ, एकल अभिनय, मिमिक्री
सेठ पदम चंद जैन संस्थान- अंग्रेजी वाद विवाद, विचार गोष्ठी
स्कूल ऑफ लाइफ साइंस- स्पॉट फोटोग्राफी, कार्टून, क्ले मॉडलिंग
नौ नवंबर
जेपी सभागार- क्विज, शास्त्रीय नृत्य, रंगोली, लोक गायन, लोक नृत्य और समापन
सेठ पदम चंद जैन संस्थान- वाक प्रतियोगिता
स्कूल ऑफ लाइफ साइंस- इंस्टॉलेशन