फंदे से झूलती मिलीं दो लाश
जागरण संवाददाता, आगरा: मंगलवार को आगरा किले के पास एक पेड़ से करीब 45 वर्षीय अधेड़ का शव फंदे पर झूलता मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं ताजगंज के श्यामो गांव में श्रमिक भी फंदे पर झूल गया।
आगरा किले पास पेड़ पर मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे लोगों ने 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश साफी के फंदे से झूलती देखी। मृतक मटमैली पैंट और बनियान पहने है, अपनी काले रंग की चप्पल को उसने पास ही दीवाल पर रख दी थीं। हुलिए से श्रमिक प्रतीत होता है। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं ताजगंज के श्यामो निवासी 30 वर्षीय रामनरेश पुत्र मोहर सिंह ने मंगलवार सुबह फांसी लगा दी। पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई की पत्नी के वहां पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। परिजनों ने बताया रामनरेश परिवार में सबसे छोटे थे और जूता कारीगर का काम करते थे। पिछले कुछ समय से डिप्रेशन के शिकार हो गए थे।