Move to Jagran APP

जनकपुरी में आएंगे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

By Edited By: Published: Mon, 15 Sep 2014 10:26 PM (IST)Updated: Mon, 15 Sep 2014 10:26 PM (IST)
जनकपुरी में आएंगे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

जागरण संवाददाता, आगरा: उत्तर भारत में प्रसिद्ध आगरा की रामबरात के प्रमुख आकर्षण जनकपुरी में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान आएंगे। वह 20 सितंबर को जनकपुरी महोत्सव में मुख्य अतिथि होंगे और प्रभु श्रीराम व सीता के स्वरूपों की आरती करेंगे।

loksabha election banner

दयालबाग क्षेत्र में पहली बार सज रही जनकपुरी को लेकर रौनक बिखरी हुई है। मुख्य मंच के निर्माण का कार्य अंतिम चरणों में पहुंच गया है। झांकियां भी सजाई जा रही हैं। कारीगर दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। शाम होते ही जनक मंच विद्युत रोशनी में जगमगा उठता है। जनकपुरी में 17 से 22 सितंबर तक कार्यक्रम होंगे। इनमें मुख्य कार्यक्रम 20 व 21 सितंबर को हैं। 20 को प्रभु श्रीराम, सीता और अन्य स्वरूप जनक मंच से श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इसी कड़ी में सोमवार की सुबह आयोजन समिति का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली गया। वहां उन्होंने कृषि, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री संजीव बालियान से मुलाकात कर उन्हें जनकपुरी महोत्सव का निमंत्रण पत्र सौंपा। महोत्सव समिति के संयोजक अनिल चौधरी ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री ने 20 सितंबर को जनकपुरी में आने पर सहमति जताई है। वह महोत्सव में मुख्य अतिथि रहेंगे। जनकपुरी आगमन पर क्षेत्रीय लोगों के साथ उनकी बैठक भी कराई जाएगी। संयोजक के साथ उपाध्यक्ष दिनेश नौहवार, केपी सिंह मलिक और भरत शर्मा दिल्ली गए थे।

----

जनकपुरी में सख्त रहेगी सुरक्षा-फोटो

-अफसरों ने जाना जनकपुरी में व्यवस्थाओं का हाल

जागरण संवाददाता, आगरा: जनकपुरी महोत्सव में चल रही तैयारियों का जायजा लेने को पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने सोमवार शाम क्षेत्र का दौरा किया। विकास कार्य सुस्त गति से होने पर उन्होने जिम्मेदार अफसरों को लताड़ लगाई। वहीं, जनकपुरी में मुख्य मंच के आसपास सुरक्षा घेरा सख्त रहेगा।

जनकपुरी महोत्सव में अब एक ही दिन बचा है। बुधवार से वहां कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। मगर, अभी तैयारियां पूरी नहीं हो सकी हैं। इसके चलते सोमवार शाम डीएम पंकज कुमार और एसएसपी शलभ माथुर ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने विकास कार्यो की स्थिति देखने के साथ ही महोत्सव में किए जाने वाले सुरक्षा उपायों, प्रवेश मार्गो को लेकर रणनीति बनाई। क्षेत्र में विकास कार्यो की गति धीमी होने पर डीएम ने आवास विकास परिषद के अफसरों को लताड़ लगाते हुए समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य मंच के आसपास सुरक्षाकर्मियों का सख्त घेरा रहेगा। वीआइपी पास के बगैर किसी को मुख्य मंच पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी समीर सौरभ, जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष जेएस फौजदार, संयोजक अनिल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

---

पदयात्रा में किया राम नाम का जागरण-फोटो

-जनकपुरी में महिलाओं ने गले में रामनामी दुपट्टा डालकर किया क्षेत्र में भ्रमण

जागरण संवाददाता, आगरा: जनकपुरी में राम नाम की महिमा छायी हुई है। हर कोई प्रभु राम के स्वागत को आतुर है। सोमवार को क्षेत्रीय महिलाओं ने रामनामी दुपट्टा गले में डालकर पद यात्रा की। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम की भव्य अगवानी करने की अपील की।

महिला समिति ने शाम को अदन बाग एक्सटेंशन मंदिर से 100 फुटा रोड होते हुए जनक महल तक राम नाम का जाप करते हुए पदयात्रा निकाली। गले में रामनामी दुपट्टा डाले महिलाएं ढोलक और मंजीरों की धुन पर भगवान राम और सीता के भजनों का गान कर रही थीं। भजनों नीचे दुकान राम सिया मेरी छोटी जी.., कान्हा तुमने बुलायो.. पर वह थिरक रही थीं। उन्होंने मिथिलापुर वासियों से प्रभु राम की बरात आने पर उसका स्वागत करने की अपील की। पदयात्रा में साधना अग्रवाल, राजेश्वरी देवी, वंदना, रेखा सक्सेना, मीनू, अर्चना सक्सेना, राजबाला, सरलेश, नीरू, निधि, पूर्णिमा, पारूल, मधु, सुनीता आदि शामिल थीं। वहीं, पुष्पांजलि महिला मंडल ने पुष्पांजलि बाग फेस-1 स्थित सनातन धर्म मंदिर में भजन, कीर्तन हुए। इसमें क्षेत्रीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर अंजू बोहरा, मधु सड़ाना, सीमा पुरी, कविता, अंजू जसूजा, आशिमा पुरी, संगीता खुराना मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.