Move to Jagran APP

ईद-उल-फितर कल

By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 11:14 PM (IST)
ईद-उल-फितर कल

जागरण संवाददाता, आगरा: पवित्र रमजान में एक माह तक इबादत करने के बाद मंगलवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। ईद नजदीक आने से बाजारों में रौनक छा गई है। खरीददारी को लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ रही है। घरों में भी ईद की तैयारियां चल रही हैं।

loksabha election banner

बाजार में उमड़ रहे खरीददार

ईद से पूर्व खुशियां नजर आ रही हैं। महिला और बच्चे तैयारियों में जुटे हैं। बाजार में कपड़ों और कॉस्मेटिक सामग्री की खरीददारी की जा रही है। महिलाएं जहां डिजाइनर सूट खरीद रही हैं, वहीं, पुरुषों द्वारा कुर्ते पसंद किया जा रहे हैं। युवतियों में लैगिंग और टॉप सूट का क्रेज है। इनकी कीमत 1500 से 5 हजार रुपये तक है। बिजलीघर चौराहा पर रेडीमेड वस्त्र विक्रेता इमरान कुरैशी ने बताया कि पंजाबी सूट की कीमत 7 हजार रुपये तक है। पेपर सिल्क सूट भी पसंद किया जा रहा है, जिसकी कीमत 1500 से 3 हजार तक है। कॉटन के सूट भी एक हजार से 3 हजार रुपये तक बिक रहे हैं। दो से पांच हजार रुपये की रेंज में उपलब्ध करांची और मुल्तानी स्टाइल सूट पसंद किये जा रहे हैं। पाकिस्तानी स्टाइल के बुर्के भी महिलाएं खरीद रही हैं। दो से सात हजार रुपये के बुर्के में जाली लगी हुई है। अरब देश के बुर्के भी पसंद बने हुए हैं।

खूब बिक रहीं सेवइयां

सेवइयां 60 से 100 रुपये किलो तक बिक रही हैं। मेरठ और लखनऊ के साथ बनारसी सेवइयां भी पसंद की जा रही हैं। यह बहुत बारीक होती है। मंटोला पर सेवइयां बेच रहे राशिद ने बताया कि स्थानीय स्तर पर बनायी जा रही मोटी सेवइयां 60 से 80 रुपये किलो मिल रही हैं।

नमाज का वक्त मुकर्रर

शाही मस्जिद ईदगाह - सुबह 7:30 बजे

शाही जामा मस्जिद - सुबह 8 बजे

शाही मस्जिद ताजमहल - सुबह 9 बजे

शाही मस्जिद फतेहपुरी - सुबह 9:15 बजे

शाही अकबरी मस्जिद - सुबह 8:30 बजे

नूरी मस्जिद नूरी दरवाजा - सुबह 9 बजे

शाही मस्जिद लोहामंडी - सुबह 9:30 बजे

शाही मस्जिद शाहगंज - सुबह 9 बजे

मस्जिद कमाल खां - सुबह 9 बजे

मस्जिद नबीकरीम बोदला - सुबह 8:45 बजे

शाही बाबरी मस्जिद - सुबह 8:30 बजे

ताज में प्रवेश निश्शुल्क

ईद-उल-फितर पर मंगलवार को ताजमहल में सुबह 7 से 10 बजे तक प्रवेश निश्शुल्क रहेगा। उत्तर प्रदेश अमन कमेटी के मुख्य संरक्षक मुनव्वर अली ने अकीदतमंदों से ताज में प्रतिबंधित सामग्री नहीं लाने की अपील की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.