गूंजे मल्हार, याद आया बचपन
जागरण संवाददाता, आगरा: सावन के महीने में फैली हुई हरीतिमा मन को भा रही है तो झूले की पींगें बचपन की याद दिला रही हैं। ढोलक की थाप पर मेघमल्हार और फिल्मी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति में मोहकता है तो मनोरंजक खेलों में खुशियां छिपी हैं। तीज क्वीन बनने की बेताबी छुपाए नहीं छुप रही। विभिन्न संगठनों द्वारा मनाए जा रहे हरियाली तीज उत्सवों में इन दिनों यही नजारा नजर आ रहा है। शनिवार को भी शहर में कई जगह हुए कार्यक्रमों में कमोबेश ऐसी ही स्थिति रही।
अग्रबंधु समन्वय समिति
अग्रबंधु समन्वय समिति की महिला इकाई द्वारा बल्केश्वर स्थित पार्वती घाट पर हरियाली तीज मनाई गई। महिलाओं ने मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने मल्हार, सावन गीत व भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने पासिंग द पार्सल गेम्स भी खेला। गेम्स के बाद महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर डांस किया। ममता सिंघल, रजनी अग्रवाल, नूतन, प्रतिभा, रितु, नीलम, रश्मि, मीना, मोहिनी, अनीता, आशा, कमलेश, आदि मौजूद रहीं।
महिला क्लब बिजली विभाग
बिजली विभाग के महिला क्लब द्वारा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सभागार में हरियाली तीज मनाई गई। सावन के गीतों के बीच उन्होंने विभिन्न मनोरंजक खेलो का आनंद लिया। इस अवसर पर सरला सिंह, सोनिया जैन, नेहा अग्रवाल, रश्मि वत्स आदि मौजूद रहीं।
पुष्पांजलि एक्सटेंशन
दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि एक्सटेंशन में शनिवार को हरियाली तीज मनाई गई। महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर डांस किया। मनोरंजक खेल खेलने के साथ ही लकी ड्रॉ भी निकाला गया। इस अवसर पर अध्यक्ष तन्वी सहगल, उमा बजाज, मोहिनी शर्मा, मीनू जैन, ज्योति गर्ग, नेहा बिंदल, रेनू साहनी, रजनी बंसल, गीता, भावना महाजन, अनीता, रुचि बंसल, नीलम मक्कड़, पुष्पा मौजूद रहे।
शिखर क्लब
शिखर क्लब द्वारा साकेत मॉल में हरियाली तीज थीम पर किटी पार्टी मनाई गई। सदस्याओं ने मेहंदी लगाने के साथ ही हेयर स्टाइल, तीज क्वीन आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में गुंजन अग्रवाल और तीज क्वीन दीपा अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गई। मोनिका जौहरी, मनीषा गोयल, लक्ष्मी, गुंजन, सीमा, सरिता, पूनम, दीपाली, काजल, मुक्ता, शिवानी, शालिनी व अंजलि मौजूद रहीं।
भारत विकास परिषद विक्रमादित्य
भारत विकास परिषद की विक्रमादित्य शाखा द्वारा शनिवार को हरियाली तीज मनाई गई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में तीज के कार्यक्रम का लुत्फ लिया। शाखा के राष्ट्रीय संयोजक हरिनरायन चतुर्वेदी ने कहा कि कन्याओं को शिक्षित करना हमारा कर्त्तव्य है। वह दो घरों को संभालती हैं। शाखा अध्यक्ष प्रमोद सिंघल ने बताया कि साधनविहीन परिवारों की कन्याओं का विवाह शाखा द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर सुनील पसरीचा, सुभाष वर्मा, राकेश अवस्थी, राजेश गोयल, सोमना अवस्थी, ममता चतुर्वेदी, गीता मंगल, पूनम सिंघल, रुचि मित्तल, नीतू गर्ग मौजूद रहे।
अखिल भारतीय ब्राह्माण महासभा
अखिल भारतीय ब्राह्माण महासभा की महिला कार्यकारिणी द्वारा शनिवार को दिल्ली गेट स्थित होटल गोवर्धन में हरियाली तीज मनाई गई। महिलाओं ने सावन के गीत गाए और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। तंबोला खेलने के साथ उन्होंने मेहंदी भी लगाई। सरोज शर्मा, पुष्पा द्विवेदी, मिथिलेश भारद्वाज ने मधुर गीत सुनाए तो प्रीति, पूनम, प्रिशाली ने नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। साधना शर्मा, अनुराधा तिवारी, नीलम शर्मा, नीतू शर्मा, नीलिमा पचौरी, सर्वेश शर्मा, अनुराधा शर्मा मौजूद रहीं।
एसआरडी पब्लिक स्कूल
एसआरडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को शिक्षिकाओं व छात्राओं ने हरियाली तीज मनाई। स्कूल में राधा-कृष्ण की दो टीमें बनीं और प्रतियोगिताएं हुई। इनमें राधा टीम विजयी रही। श्रेष्ठ संगीत हिना चाहर, श्रेष्ठ नृत्य पूनम सिकरवार, श्रेष्ठ प्रस्तुति श्वेता चाहर और हरियाली तीज क्वीन दीपशिखा रहीं। इस अवसर पर उमेद सिंह चाहर, लोकपाल सिंह चाहर, प्रधानाचार्य दिलीप सिंह, मोहिनी सिंह मौजूद रहीं।