पहले मतदान, फिर जलपान
By Edited By: Published: Wed, 23 Apr 2014 03:28 PM (IST)Updated: Wed, 23 Apr 2014 03:28 PM (IST)
आगरा: लोकसभा चुनाव में मतदाता को वोट डालने के लिए अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन ने जागरुकता रैली निकाली। मंगलवार सुबह आठ बजे कालिंदी विहार से शुरू हुई रैली शाहदरा, नुनिहाई, ट्रांसयमुना कॉलोनी, सीतानगर होते हुए रामबाग पर खत्म हुई। रैली में शामिल लोग पहले मतदान, बाद में जलपान के नारे लगाते हुए चल रहे थे। योगेश्वरी गुप्ता, डॉ. जयकुमार गोयल, संजय शर्मा, सुनील यादव, प्रेमपाल सिंह आदि उपस्थित रही। वहीं, निषाद- लोधी- कश्यप महासभा ने भी ज्यादा से ज्यादा लोगों से मतदान करने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें