छात्र- छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण में पाया व्यावहारिक ज्ञान
जागरण संवाददाता, आगरा: उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने छात्र- छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए औद्योगिक भ्रमण कराया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कंपनियों की उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, उत्पादन प्रबंधन, रॉ मैटेरियल प्रबंधन, रिसर्च एंड डवलपमेंट आदि की जानकारी की।
इंस्टीट्यूट के छात्र- छात्राओं ने सोलन, हिमाचल प्रदेश में फिलिप्स व एवरेडी कंपनियों में भ्रमण किया। उन्होंने वहां उत्पादन व तकनीक से संबंधित जानकारी के साथ ही मानव संसाधन, कंपनी वित्त एवं विपणन से जुड़ी जानकारी की। छात्र- छात्राओं ने पर्यटन स्थलों पर राफ्िटग भी की। संस्थान के चेयरमैन संजीव कुमार, निदेशक डॉ. विक्रांत शास्त्री, कॉरपोरेट अफेयर्स हेड राहुल चतुर्वेदी ने छात्र- छात्राओं से अर्जित जानकारी का उपयोग अपना भविष्य संवारने में करने पर बल दिया। छात्र- छात्राएं आकांक्षा शुक्ला, नरेंद्र सारस्वत, स्वाति मित्तल के निर्देशन में शैक्षिक भ्रमण पर गए थे।