Move to Jagran APP

इस कुएं का पानी सबको बना देता है पत्थर

इस रहस्यमयी कुएं के बारे में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे, दरअसल इस कुएं में जो कुछ भी गिरता है वो पत्थर का बन जाता है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 02:27 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 04:50 PM (IST)
इस कुएं का पानी सबको बना देता है पत्थर
इस कुएं का पानी सबको बना देता है पत्थर

दुनिया में छिपे कुछ राज ऐसे भी हैं जिनके आगे बड़े से बड़े वैज्ञानिक भी घुटने टेक चुके हैं। जी हां कुछ ऐसा ही राज छिपा है इंग्लैंड के इस रहस्यमयी कुएं में। डेलीमेल के अनुसार इस रहस्यमयी कुएं के बारे में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे, दरअसल इस कुएं में जो कुछ भी गिरता है वो पत्थर का बन जाता है। लेकिन इसके पीछे की वास्तविकता कोई नही जानता।

एडवेंचर ट्रिप के शौकीन लोग यहां आते हैं और अपना कुछ सामान यहां छोड़ कर जाते हैं। ये लोग कुछ समय बाद फिर यहां लौटकर आते हैं और पत्थर में बदल गया अपना सामान देखते हैं। यहां आज भी बच्चों के खिलौने, टेडी बीयर, साइकिल और केतली जैसी चीजें रखी हुई हैं जो पूरी तरह से पत्थर में बदल चुकी हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार कुएं के पानी में कुछ ऐसे तत्व हैं जो किसी भी सामान को पत्थर में बदल देते हैं।

अब धीरे-धीरे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। पर्यटक यहां अपना सामान लटका जाते हैं, ताकि उसे बाद में पत्थर में बदलता हुआ देख सके। इस कुएं का राज अभी तक कोई नही जान पाया है लेकिन इतना तो तय है कि ये कोई सामान्य कुआं नही है।
READ: क्या नोएडा के इन HAUNTED PLACE के बारे में जानते हैं आप
Ghost Tourism को बढ़ावा देगा बंगाल का ये Haunted रेलवे स्टेशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.