Move to Jagran APP

भारत के सबसे सुंदर रोमांटिक हनीमून पर्यटन स्थल

जहाँ आप अपने हनीमून को बना सकते हैं हमेशा याद रहने वाला पल।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 07 Apr 2016 03:16 PM (IST)Updated: Thu, 07 Apr 2016 03:24 PM (IST)
भारत के सबसे सुंदर रोमांटिक हनीमून पर्यटन स्थल
भारत के सबसे सुंदर रोमांटिक हनीमून पर्यटन स्थल

सुकून भरे ख़ुशी के पल पाना है तो कहाँ जाएँ? ये किसी भी जोड़े के लिए एक मुश्किल सवाल होता है। जिसमें वो सोचता रह जाता है कि हनीमून के लिए सबसे दिलचस्प जगह कौन सी है जहाँ अपने साथी के साथ यादगार लम्हें बिता सकें। जहाँ आप अपने हनीमून को बना सकते हैं हमेशा याद रहने वाला पल।
श्रीनगर
श्रीनगर हमेशा से ही प्रेमियों के मिलान का गवाह रहा है तभी तो कोई भी जोड़ा हो उसकी पहली पसंद श्रीनगर ही होती है जहाँ वह अपनी ज़िन्दगी का एक खूबसूरत फलसफा शुरू करना चाहते हैं। तो चलिए हनीमून को यादगार बनाने के लिए श्रीनगर की दिलकश वादियों में। जहाँ आप बेहद आकर्षक नज़ारों को देखने के साथ साथ शिकारे का आंनद भी उठा सकते हैं। ये प्रेम-लीन जोड़ों का पसंदीदा स्थान है। यह शहर अपनी नगीन और डल जैसी खूबसूरत झीलों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां के निशात बाग, शालीमार बाग, अच्‍छाबल बाग, चश्‍मा शाही और परी महल काफी प्रसिद्ध हैं। पढ़ें:बीवी की बाहों में बाहें डाल बारिश में भीगने का मज़ा ही कुछ और है...
अंडमान निकोबार द्वीप समूह
सालों से मनुष्य, एकांता की तलाश में कई समुंद्री तटों की ओर खींचा चला जाता है। चाहे वो ब्राज़ील के अमेज़न हो या फिर इबिज़ के समुंद्री तट, यहाँ के शांत वातावरण में मनुष्य एकांत प्राप्त करता है, जो विश्व के कुछ ही स्थानों में प्राप्त होती है। अगर आप भी, कुछ समय एकांत में बिताना चाहते हैं, तो अंड़मान - निकोबार द्वीप एक सही स्थान है। अगर आप भी अपने हनीमून को रोमांटिक बनाना चाहते हैं तो यहाँ अवश्य आएं। अंड़मान और निकोबार केवल अपने सुन्दर समुंद्री तटों और स्कूबा डाइविंग के लिए ही नहीं प्रसिद्ध, बल्कि यहाँ के घने जंगलों में पाए जाने वाले कई प्रजाती के पक्षी और सुन्दर फूल इसे एक उत्तम हनीमून स्थान बनाते हैं।
गोवा
गोवा को अगर हनीमून डेस्टिनेशन कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। गोवा है ही प्रेमी जोड़ों की पहली पसंद जहाँ वह समुद्र की लहरों के साथ अपने प्रेम को भी अठखेलियां करने का आंनद लेते हैं। तो चलिए इस हनीमून सैर कीजिये गोवा की। यहां दूर तक शांत समुंदर, नारियल और पाम के पेड़, बीच पर पड़ी रेत आपका मन मोहने के लिए काफी हैं। इन काल्पनिक दृश्यों में जो एक चीज़ सब में कॉमन होती है वो है "बीच" डेस्टिनेशन। ऐसा इसलिए क्योंकि इस भीड़ भाड़ भरी ज़िन्दगी में हम अपने लिए, अपने परिवार के संग कुछ फुर्सत के पल बिताना चाहते हैं। तो क्या आप भी अपने हनीमून को गोवा के बीच का तड़का देना चाहेंगे।
शिमला
अगर आप भी अपने हनीमून को एक खूबसूरत रोमांचक तड़का देना चाहते हैं तो सैर करें शिमला की। शिमला अपनी खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता के लिए तो विश्वभर में मशहूर है ही साथ ही अपनी चांदनी लंबी रातों के लिए भी प्रेमी जोड़ों को आकर्षित करता है। शिमला में सर्दियों के मौसम को 'लोंग मून नाइट्स' यानी लम्बी चांदनी रातों का मौसम कहते हैं। यहाँ की हरी भरी पहाड़ियां, निर्मिल झरने, शांत झीलोें, ऊँची चोटियां सैलानियों को अपने मोहपाश में ऐसे बाँध लेती हैं कि उनसे दूर होने का मन ही नहीं होता। तो चलिए सैर करते हैं इन हसीन वादियों की।
मनाली
मनाली बेहद खूबसूरत रोमांटिक पर्यटन स्थल है। आप अपने हनीमून में इस स्थल की सैर कर सकते हैं। यहाँ की खुशनुमा वादियां आपके हनीमून में चार चाँद लगा देंगी। यहाँ आप बर्फ से ढकी चोटियां, कल कल बहती व्यास नदी, ऊँचे ऊँचे वृक्ष, ठंडी हवाएँ, प्राकृतिक दिलकश नज़ारे आदि का जी भर के लुफ्त उठा सकते हैं। मनाली आपे पर्यटकों के बीच यहां के सुंदर दृश्‍यों, गार्डन, पहाड़ो, और सेब के बागों के लिए जाना जाता है। मनाली की सोलांग घाटी 300 मीटर की ऊंचाई वाली है जहां हर साल सर्दियों में विंटर स्किईंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। वहीं रोहतांग पास एक पहाड़ी पिकनिक स्‍पॉट है जिसे जिपावेल रोड़ के नाम से भी जाना जाता है। यहां आकर पर्यटक कई प्रकार की साहसिक गतिविधियों जैसे पैराग्‍लाडिंग, पहाड़ो पर बाइक चलाना, और स्किईंग को कर सकते है।
नैनीताल
नैनीताल को झीलों का शहर भी कहा जाता है। आप यहाँ आकर नैनीताल की रंगीन वादियों में अपने पार्टनर के साथ और मज़बूत रिश्ता बना सकते हैं। नैनीताल अपने खूबसूरत परिदृश्यों और शांत परिवेश के कारण पर्यटकों के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। पर्यटक, नैनीताल से लगभग 10 किमी दूर स्थित सुंदर ‘किलबरी' पर पिकनिक मनाने जा सकते हैं। हरे भरे ओक, पाइन, और रोडोडेंड्रन से भरे जंगल, इसे प्रकृति के बीच आराम फ़रमाने का एक आदर्श पिकनिक स्पॉट बनाते हैं। ‘खुर्पाताल' झील के सम्मोहित कर देने वाले दृश्यों का आनंद लेने के लिए ‘लैंड्स एंड' सबसे सही जगह है। यह नैनीताल के आस-पास के और हरी-भरी घाटी के मनोहारी दृश्यों को भी देखने का मौका देता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.