अगर सिंगापुर में भूख लगे तो यहां जा सकते हैं
अगर आप खाने-पीने के शौकीन और सिंगापुर जा रहे हैं तो वहां की खाने-पीने की जगहों के बारे में जानना जरूरी है। जिससे वहां मजेदार चीजों का लुत्फ उठाया जा सके। ऐसे में जानें यहां के रेस्टोरेंट के बारे में...
वाकु घिन:
वाकु घिन रेस्टोरेंट सिंगापुर के सबसे अच्छे रेस्टोरेंट में गिना जाता है। यहां पर बेहद लजीज व्यंजन मिलते हैं। इस रेस्टोरेंट में जापानीज व्यजनों की खुशबू और स्वादा तो बेहद खास है। हाल ही में यह रेस्टोरेंट दुनिया के 100 सबसे अच्छे रेस्टोरेंट में 70वें नंबर पर शामिल हुआ है। यह मरीना बे सैंड्स में बना है। यह सोमवार से शनिवार तक दो सिटिंग में खुलता है। इसके खुलने का समय शाम 5.30pm और रात 8 बजे हैं।
ब्लू कॉजिना:
ब्लू कॉजिना सिंगापुर के सर्वश्रेष्ठ रेस्टोरेंट में से एक है। ब्लू कॉजिना सिंगापुर में अकेला ग्रीक रेस्टेरेंट हैं। मछली और मेमने आदि के बने व्यंजन खूब मशहूर हैं। ऐसे में अगर सिंगापुर जाएं तो अपनी भूख यहां मिटा सकते हैं। इस रेस्टोरेंट के खुलने का समय शुक्रवार से शनिवार दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक है। वहीं सोमवार से शनिवार शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक और फिर रात 8.15 से 10 बजे तक खुलता है।
पिज्जेरिया मोजाजा:
अगर आपको भूख लगी है तो आप यहां के पिज्जेरिया मोजाजा रेस्टोरेंट जा सकते हैं। यह 10 बेफ्रॉन्ट एवेन्यू, मरीना बे सैंड्स में बना है। यहां पर उचित दामों में आपको अच्छा खाना मिल जाएगा। यहां पर आपको सिंगापुर का सबसे अच्छा पिज्जा खाने को मिलेगा। यह सोमवार से शनिवार दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक खुलता है।
बर्ल्ट एंड्स:
आप यहां के फेमस बर्ल्ट एंड्स रेस्टोरेंट भी जा सकते हैं। यह रेस्टोरेंट सिंगापुर के 20 टेक लिम रोड पर स्थित है। यहां आपको मीट की बनी कई डिशेज मिलेंगी। जिससे आप इस रेस्टोरेंट में सही प्राइस में अच्छी तरह से भूख मिटा सकते हैं। इसके खुलने का समय मंगलवार शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक। बुधवार से शनिवार सुबह 11.45 से दोपहर 2 बजे तक और शाम 6 से रात 12 बजे तक खुलता है।
टिपलिंग क्लब:
यह टिपलिंग क्लब सिंगापुर में 38 तानोंग पगर रोड पर स्िथत है। अगर आपको रात में डिनर के साथ कॉकटेल का मजा लेना है तो फिर आप इस रेस्टोरेंट में जरूर जाएं। यहां का खाना भी काफी लजीज होता है। यह सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक और फिर शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। शनिवार को सिर्फ शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक खुलता है।