क्रिसमस पर 25 साल बाद शिमला में दिखा यह खूबसूरत नजारा
ऐसा लग रहा था जैसे कुदरत ने ही क्रिसमस ट्री को सजा दिया हो। क्रिसमस के लिए शिमला पहुंचे पर्यटकों ने भी बर्फबारी का खूब आनंद लिया और बर्फ के फाहों को देखकर झूम उठे।
जो लोग क्रिसमस पर घूमने केे लिए शिमला गए होंगे, उनकी तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा होगा। कुदरत ने बर्फबारी के रूप में क्रिसमस का तोहफा जो दे दिया है। वो भी 25 साल बाद क्रिसमस पर बर्फबारी का नजारा देखने को मिला है। इससे पहले 1991 में क्रिसमस पर बर्फबारी हुई थी। ऐसे में इस बारी की बर्फबारी और भी बेहद रही और नजारा बेहद ही खूबसूरत।
ऐसा लग रहा था जैसे कुदरत ने ही क्रिसमस ट्री को सजा दिया हो। क्रिसमस के लिए शिमला पहुंचे पर्यटकों ने भी बर्फबारी का खूब आनंद लिया और बर्फ के फाहों को देखकर झूम उठे। सुबह तड़के ही होटलों से पर्यटक बर्फबारी का नजारा लेने के लिए रिज मैदान और मालरोड पर पहुंच गए, जिससे व सुबह सबेरे ही रौनकें छा गईं। यह वीडियो देख लीजिए, आपको शिमला का जीवंत नजारा देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- ये हैं भारत के 10 चर्चित ऐतिहासिक चर्च#WATCH : People enjoy White #Christmas in Himachal Pradesh as season's first snowfall hits Shimla. pic.twitter.com/DWRfICdhJb
— ANI (@ANI_news) December 25, 2016
क्रिसमस के लिए गोवा ही नहीं इन जगहों पर भी कर सकते हैं इंज्वॉय