Move to Jagran APP

लंदन के मैडम तुसाद की तर्ज पर उदयपुर में भी बना वैक्स म्यूजियम

लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम की तर्ज पर उदयपुर में राजस्थान का पहला वैक्स म्यूजियम बनाया गया है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 03 Nov 2016 10:07 AM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2016 10:15 AM (IST)
लंदन के मैडम तुसाद की तर्ज पर उदयपुर में भी बना वैक्स म्यूजियम
लंदन के मैडम तुसाद की तर्ज पर उदयपुर में भी बना वैक्स म्यूजियम

जयपुर, ब्यूरो। राजस्थान के झीलों के शहर उदयपुर में पर्यटकों के लिए एक और आकर्षण जुड़ गया है। लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम की तर्ज पर उदयपुर में राजस्थान का पहला वैक्स म्यूजियम बनाया गया है।

loksabha election banner

इस म्यूजियम में देश-दुनिया में सराहनीय काम करने वाली हस्तियों के मोम के पुतले लगाए गए है। इनमें मदर टेरेसा, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर, अभिनेता सलमान खान, हॉलीवुड स्टार जैकी चेन और अर्नाल्ड स्वाजनेगर, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, मि. बिन, हैरी पॉटर सहित करीब 15 से ज्यादा स्टैच्यू लगाए गए हैं। देश के पांचवें और प्रदेश के पहले इस वैक्स म्यूजियम में पहले ही दिन भारी संख्या में लोग मोम से बने इन पुतलों को देखने पहुंचे। आने वाले दिनों में इस म्यूजियम में कई अन्य मशहूर हस्तियों के पुतले लगाए जाएंगे। इनमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।

इस म्यूजियम का निर्माण शहर के ही एक व्यवसायी की पहल पर किया गया है। दरअसल, व्यवसायी नरेश जैन और कुंवर दिनेश पिछले वषर्ष लंदन गए थे। वहां वे मैडम तुसाद म्यूजियम देख आकषिर्षत हुए। उन्हें लगा कि हर भारतीय लंदन नहीं आ सकता। ऐसे में क्यों न भारत में ही म्यूजियम बनाया जाए। हाल ही उन्होंने महाराष्ट्र के हिल स्टेशन महाबलेश्वर में भी म्यूजियम की शुरआत की है। मूलत: मावली क्षेत्र के थामला गांव निवासी जैन का मुंबई में व्यवसाय है।

यहां है वैक्स म्यूजियम - देश में अब तक केरल के कोच्चि, महाराष्ट्र में लोनावाला और महाबलेश्वर में वैक्स म्यूजियम है।

READ: क्या आपने पहले कभी सुनी है डिज्नीलैंड की ये अनोखी बातें..


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.