Move to Jagran APP

क्रिसमस के लिए गोवा ही नहीं इन जगहों पर भी कर सकते हैं इंज्‍वॉय

क्रिसमस पर परिवार और दोस्‍तों के साथ घूमने की योजना बनाने वालों को जरूर इन जगहों के बारे में पता होना चाहिए।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Wed, 21 Dec 2016 04:03 PM (IST)Updated: Thu, 22 Dec 2016 06:43 PM (IST)
क्रिसमस के लिए गोवा ही नहीं इन जगहों पर भी कर सकते हैं इंज्‍वॉय
क्रिसमस के लिए गोवा ही नहीं इन जगहों पर भी कर सकते हैं इंज्‍वॉय

क्रिसमस आते ही जश्‍न मनाने के लिए जेहन में सबसे पहले गोवा ही आता है, मगर भारत में कई और जगहें भी हैं जहां इस फेस्टिवल का भरपूर मजा लिया जा सकता है।
पुड्डुचेरी
अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां शांतिपूर्ण तरीके से क्रिसमस का जश्‍न मना सकें तो फिर आपके लिए पुड्डुचेरी (पांडिचेरी) सबसे बेहतर विकल्‍प है। यह बेहद खूबसूरत जगह है और गोवा की तरह यहां भी रोमन कैथलिकों अच्‍छी-खासी आबादी है, जो बेहद उत्‍साह व आनंद के साथ क्रिसमस मनाते हैं। वहीं यहां के ऐतिहासिक चर्च दिल को सुकून पहुंचाते हैं। यहां का सेंट एंड्रूस चर्च साल 1745 में बना था तो इम्मेकुलेट कन्सेप्शन कैथेड्रल चर्च साल 1791 में। ऐसे कई पुराने चर्च पुड्डुचेरी में आज भी हैं।

दमन-दीव
भारत के सात केंद्र शासित प्रदेशों में से एक दमन-दीव पर पुर्तगालियों का जबरदस्‍त प्रभाव देखने को मिलता है और यही इस जगह को बेहद खास बना देता है। पूरे साल शांत रहने वाला दमन-दीव क्रिसमस पर गुलजार हो जाता है। हर एक चर्च को कलरफुल आर्टिफिशियल लाइटों से सजा दिया जाता है। वहीं पुर्तगाली डांस यहां के मुख्‍य आकर्षण का केंद्र होता है। यहां आकर चर्च ऑफ बोम जीसस, जैन मंदिर और देवका बीच जरूर घूमें।

शिलॉन्ग
अगर आप किसी हिल स्‍टेशन पर क्रिसमस मनाना चाहते हैं तो शिलॉन्‍ग आपका इंतजार कर रहा है। इसे अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए जाना जाता है। यहां के झरने, बगीचे इतने खूबसूरत हैं कि एक बार देख लेने के बाद आंखें हटाना मुश्किल हो सकता है। मगर ऐसा ही एहसास क्रिसमस के समय भी होता है, क्योंकि यहां भी यह फेस्टिवल धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं क्रिसमस के आसपास यहां कैरल की धून अक्सर सुनने को मिल जाती है। यहां आकर नोह्कलिकई फॉल्‍स और उमीअम लेक जरूर देखें।

केरल
भारत में क्रिसमस मनाने के लिए केरल भी मशहूर जगहों में शामिल है। यहां कई ऐतिहासिक चर्च हैं, क्रिसमस के दौरान सभी सड़कें दुल्‍हन की तरह जगमगाने लगती हैं, वहीं चर्च पूरी रात खुले रहते हैं। लोग एक साथ एकत्रित होते हैं और सुबह तक प्रार्थना गीत गाते हैं। इसके अलावा कई होटल क्रिसमस के मौके पर खास कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

इन जगहों के अलावा आप कोलकाता, चेन्‍नई, मुुंबई, मसूरी या फिर उत्‍तर-भारत में कहीं का भी रुख कर सकते हैं और इस क्रिसमस को जीवन भर के लिए यादगार बना सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.