Move to Jagran APP

अजब हैं प्राग की इमारतें

पुरानी इमारतें और स्थापत्य शैली अगर आपको आकर्षित करतीं हैं, तो चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग सिटी बेहद दिलचस्प डेस्टिनेशन है। डांसिंग हाउस और खगोलीय क्लॉक जैसी अजूबी चीजें सिर्फ यहीं देखने को मिलेंगी। साथ ही, खाने-पीने और शॉपिंग का भरपूर आनंद भी मिलेगा...

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 09 Mar 2016 11:53 AM (IST)Updated: Wed, 09 Mar 2016 12:03 PM (IST)
अजब हैं प्राग की इमारतें
अजब हैं प्राग की इमारतें


पुरानी इमारतें और स्थापत्य शैली अगर आपको आकर्षित करतीं हैं, तो चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग सिटी बेहद दिलचस्प डेस्टिनेशन है। डांसिंग हाउस और खगोलीय क्लॉक जैसी अजूबी चीजें सिर्फ यहीं देखने को मिलेंगी। साथ ही, खाने-पीने और शॉपिंग का भरपूर आनंद भी मिलेगा...
रोप में चेक रिपब्लिक की प्राग सिटी अपनी भव्यता और ऐतिहासिक विरासत के कारण सैलानियों के लिए हॉट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। हालांकि पहले लोग इस शहर के महत्व से बिल्कुल अनजान थे। आज पर्यटकों के बीच इस स्थल को लेकर आकर्षण का आलम यह है कि हर साल यहां करीब 40 लाख टूरिस्ट घूमने आते हैं। दरअसल, प्राग सैलानियों के लिए एक पूरा कॉम्पैक्ट शहर है। यहां उन्हें शिल्पकारी, कलाकारी, शांत हरे-भरे पार्क, देशी स्वादिष्ट बीयर, खाने-पीने की चीजें और शॉपिंग सब कुछ एक जगह मिल जाता है।
यह शहर ऐतिहासिक महलों, इमारतों और चर्चों का गढ़ है। इनमें एक से बढ़कर एक स्थापत्य शैली और नक्काशी आपको देखने को मिल सकती है। ऐसे में पुरातात्विक चीजों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह उम्दा शहर है। आइए आपको प्राग के कुछ बेहद दिलकश डेस्टिनेशंस से रूबरू कराते हैं।

loksabha election banner

चाल्र्स ब्रिज

वाल्टवा नदी को ओल्ड टाउन और लेसर टाउन से चाल्र्स ब्रिज ही आपस में जोड़ता है। करीब 600 साल पुराना यह ब्रिज प्राग का बेहद पुराना ऐतिहासिक प्रतीक है। यहां भी बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का नजारा देखना दिलचस्प होता है। प्राग के किले की रात में जलती लाइट्स को यहां से निहारकर अनूठी अनुभूति होती है।

पाउडर टॉवर

ओल्ड प्राग टाउन का प्रवेश द्वार है पाउडर टॉवर। 11वीं सदी में बने इस टॉवर का उपयोग 17वीं सदी के दौरान गन पाउडर स्टोर करने के लिए होता था। इसी वजह से इसका नाम पाउडर टॉवर पड़ा। किसी जमाने में यह टॉवर

राजा के महल का शाही मार्ग था। इसके भीतर 186 पायदान की एक घुमावदार सीढ़ी से टॉवर के शीर्ष पर पहुंचकर पुराने शहर का पूरा भव्य नजारा देखा जा सकता है।

डांसिंग हाउस

डांसिंग हाउस बिल्डिंग प्राग का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह अपनी अल्ट्रा मॉडर्न डिजाइन के लिए बहुत फेमस है। दिखने में यह बिल्डिंग ऐसी लगती है कि मानो कोई डांस कर रही लड़की किसी पुरुष पार्टनर की बाहों में झूम रही हो। वैसे तो, शहर में अनूठी स्थापत्य शैली के नजारों की कमी नहीं है, लेकिन वल्टवा नदी पर बनी यह डांसिंग हाउस इमारत औरों से बेहद अलग है। यह एक प्राइवेट ऑफिस बिल्डिंग है, जिसके 7वें फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट है, जो पब्लिक के लिए भी खुला रहता है। अक्सर लोग इसका अजूबा डिजाइन देखने के लिए यहां जरूर आते हैं।

ओल्ड न्यू सिनागॉगे

यह स्थल एक यहूदी क्वॉर्टर है और यूरोप का एक बहुत पुराना उपासना स्थल भी है। इसके निर्माण को लेकर कई लोककथाएं प्रचलित हैं। कुछ लोग बताते हैं कि देवदूतों द्वारा यरूशलम के सेकंड टेंपल से लाए गए पत्थरों से इस इमारत की दीवार का निर्माण कराया गया है, इसीलिए यह स्थानीय लोगों के लिए पवित्र स्थल है। वर्ष 1270 से यह पूजा और आस्था का केंद्र है।

टाइन चर्च

टाइन चर्च भी पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा केंद्र है। सबसे ज्यादा लोकप्रियता गोथिक टॉवर को लेकर है। 80 मीटर ऊंचे इस टॉवर से शहर के सभी हिस्सों को देखा जा सकता है। यह चर्च 14वीं सदी में बना था। बताते हैं कि पहले भी यहां चर्च ही था। टाइन चर्च के अंदरूनी हिस्सों की गोथिक स्थापत्य शैली और नक्काशी को देखकर आप अद्भुत अनुभूति का एहसास करेंगे।

माला स्ट्राना

चाल्र्स ब्रिज के दूसरे छोर पर स्थित माला स्ट्राना पर्यटकों के बीच लेसर टाउन डिस्ट्रिक्ट के नाम से भी चर्चित है। इसकी इमारतें बरोक आर्किटेक्चर शैली में हैं, जो सिर्फ यहीं देखने को मिलेंगी। इस स्थल के दायरे में कई महल, चर्च, स्क्वायर, पार्क और आकर्षक गार्डन आदि हैं। साथ में लेसर टाउन स्क्वायर भी है, जिसमें कई पब, शॉप, रेस्टोरेंट और कई अंतरराष्ट्रीय दूतावास हैं। यहां बने मकानों की बनावट अद्भुत है। यहां के शांत पार्क भी पर्यटकों

को खूब आकर्षित करते हैं।

वेंसेस्लास स्क्वायर

वेंसेस्लास स्क्वायर एक शॉपिंग डेस्टिनेशन भी है, इसीलिए इसे शॉपर्स पैराडाइज भी कहा जाता है। चूंकि यह न्यू टाउन में स्थित है। इसलिए यहां आपको बार, क्लब, रेस्टोरेंट, होटल, दुकानें और बैंक जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं एक जगह मिल जाएंगी। यहां हर समय चहल-पहल रहती है। प्राग के बीचों-बीच स्थित यह स्थल ओल्ड टाउन स्क्वायर और चाल्र्स ब्रिज से महज पांच मिनट की दूरी पर है। इन जगहों पर आने- जाने के लिए मेट्रो लाइन की बहुत अच्छी सर्विस है। अगर यहां आप घूमने जाएं, तो नेशनल म्यूजियम और स्टेट ओपरा को देखना न भूलें।

एस्ट्रोनॉमिकल क्लॉक

ओल्ड टाउन स्क्वायर का एस्ट्रोनॉमिकल क्लॉक के बारे में सुनना और इसे देखना दोनों बेहद दिलचस्प है। यह प्राग का सबसे पुराना आइकॉन है। इसमें बेबीलोनियन टाइम, ओल्ड बोहेमियन टाइम, जर्मन टाइम, सिडरियल टाइम के अलावा सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा भी दिखता है। चंद्रमा और सूर्य की खगोलीय स्थिति भी यह क्लॉक दर्शाता है। बताते हैं कि 1410 में मैथमेटिक्स के एक प्रोफेसर व घड़ीसाज ने यह क्लॉक बनाई थी। बीते 600 वर्षों से अच्छी मरम्मत के चलते यह क्लॉंक आज भी पर्यटकों के बीच बेहद आकर्षण का केंद्र है। क्लॉक की खूबी है कि यह हर घंटे बजती है।

प्राग किला

यह किला शहर के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है। सदियों पुरानी इमारत भी अभी ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसमें शाही महल, कैथेड्रल, चर्च, मठ, टॉवर, घुड़शाला और नक्काशीदार संकरी गलियां आपको देखने को मिलेंगी।

कलाकृतियों और ऐतिहासिक शिल्पकारी के शौकीन को यहां एक बार जरूर आना चाहिए। राजाओं और सम्राटों के

कब्रगाह भी यहीं पर बने हुए हैं।

ओल्ड टाउन स्क्वायर

वेंसेस्लास स्क्वायर और चाल्र्स ब्रिज के बीच स्थित ओल्ड टाउन स्क्वायर में गर्मियों के दिनों में बड़ी संख्या

में पर्यटक आते हैं। स्थानीय लोगों का भी यहां खूब जमावड़ा रहता है। बेजोड़ शिल्पकारी वाली इमारतें यहां देख

सकते हैं। सैलानी सुकून से यहां घूमने-फिरने के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों के पहनावे और हावभाव को करीब से निहारते और आउटडोर कैफे का मजा लेते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.