प्रतिदिन 169 मिनट अपने डिवाइस पर बिताते हैं भारतीय स्मार्टफोन यूजर: रिपोर्ट
स्मार्टफोन का क्रेज इस कदर है कि देश में स्मार्टफोन यूजर्स औसतन 169 मिनट यानि करीब 3 घंटे प्रति दिन अपने डिवाइस पर रहते हैं। यह रिपोर्ट एडवर्टाइजिंग कंपनी वीसर्व ने जारी किया है।
नई दिल्ली। आज भारत में 160 मिलियन से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं और Compound Annual Growth Rate (CAGR) पर इस यूजर बेस को 2013 से 2017 तक में 26 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। स्मार्टफोन का क्रेज इस कदर है कि देश में स्मार्टफोन यूजर्स औसतन 169 मिनट यानि करीब 3 घंटे प्रति दिन अपने डिवाइस पर रहते हैं। यह रिपोर्ट एडवर्टाइजिंग कंपनी वीसर्व ने जारी किया है।
भारत में 12,000 स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा तीन माह के दौरान ऑटोमैटेड यूजेज डाटा कलेक्शन के आधार पर यह रिपोर्ट बनायी गयी है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय स्मार्टफोन यूजर बेस 26 प्रतिशत CAGR के आंकड़े पर पहुंचा है ताकि 2017 तक यह 234 मिलियन का आंकड़े तक पहुंच जाए जो कि वर्ष 2013 में 74 मिलियन थी।
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 25 वर्ष की उम्र से कम उम्र वाले भारतीय यूजर अधिक हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘स्मार्टफोन यूजर्स अपने डिवाइसेज पर प्रतिदिन औसतन 169 मिनट का समय देते हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन यूजर्स को छ: कैटेगरी में बांटा गया है और ये हैं-
1. App Junkies, 2. Social Stars, 3. Conversationalists, 4. Entertainment Buffs, 5. Utilitarians, 6. Dabblers।