Move to Jagran APP

सलमान से लेकर रणबीर कपूर तक, ये स्मार्टफोन्स यूज करते हैं सेलेब्स

इस पोस्ट में हम आपको बता रहा है कि सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक कौन-सा सेलेब किन हैंडसेट का इस्तमाल करते है

By MMI TeamEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 01:03 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 01:33 PM (IST)
सलमान से लेकर रणबीर कपूर तक, ये स्मार्टफोन्स यूज करते हैं सेलेब्स

हम सभी को कोई न कोई स्टार पसंद होता है| केवल स्टार ही नहीं बल्कि उनके द्वारा इस्तमाल की जा रही चीजो से भी फैंस को लगाव होता है| ऐसे कई सेलेब्स हैं जो किसी न किसी स्मार्टफोन कंपनी के ब्रैंड एंबेसडर हैं।

loksabha election banner

इस पोस्ट में हम आपको बता रहा है कि सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक कौन-सा सेलेब किन हैंडसेट का इस्तमाल करते है:

1. सलमान खान

सलमान खान ब्लैकबेरी लवर हैं। वे इवेंट या फिल्म प्रमोशन के दौरान ब्लैकबेरी हैंडसेट यूज करते नजर आते हैं। इसके अलावा उनके ट्वीट्स से भी पता चलता है कि वे ब्लैकबेरी यूजर हैं।

2. शाहरुख खान

शाहरुख खान नोकिया के ब्रैंड एंबेसडर हैं और वे नोकिया लुमिया का विंडोज हैंडसेट इस्तमाल करते नजर आते हैं। इसके पहले किंग खान ब्लैकबेरी कस्टमर थे। वे चेन्नई एक्सप्रेस मूवी में भी नोकिया का प्रमोशन करते दिखाई दिए थे।

3. प्रियंका चोपड़ा

बी टाउन की पिगी चॉप्स भी नोकिया मोबाइल इंडिया की ब्रैंड एंबेसडर रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें कई बार नोकिया स्मार्टफोन से ट्वीट करते देखा गया था। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने अब नोकिया का साथ छोड़ एपल आइफोन पर मूव ऑन कर लिया है।

4. अमिताभ बच्चन

हम सभी जानते हैं कि सुपर स्टार अमिताभ बच्चन भी टेक लवर हैं और वे रेग्युलरली अपना ब्लॉग मेंटेन रखते हैं। इसके अलावा वे ट्विटर के माध्यम से अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। वे ब्लैकबेरी और आइफोन के हैंडसेट यूज करते नजर आते हैं।

5. रणबीर कपूर

रणबीर कपूर ब्लैकबेरी के ब्रैंड एंबेसडर हैं और ये इसी ब्रैंड का हैंडसेट यूज करते हैं। ज्यादातर सेलेब्स प्राइवेसी और सिक्युरिटी सिस्टम के चलते भी ब्लैकबेरी हैंडसेट प्रिफर करते हैं।

6. जैकलिन फर्नांडीज

श्रीलंकन ब्यूटी अक्सर अपने आइफोन 6 प्लस के साथ नजर आती हैं। अपने इस हैंडसेट के साथ जैकलिन ट्विटर और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव दिखाई देती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.