इस दिवाली अपनों को दीजिए इकोफ्रेंडली गिफ्ट्स, ये हैं बेस्ट ऑप्शन
हम अपनी इस खबर में आपको कुछ इको-फ्रेंडली गिफ्ट के बारे में बता रहे हैं
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिवाली से पहले लोग इस बात को लेकर ज्यादा परेशान हैं कि वो इस बार अपनों को क्या खास तोहफा दे सकते हैं। अगर आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं तो बेशक यह खबर आपके काम की है। मिठाई और बधाई देने के अलावा अगर आप इस दिवाली अपनों को इको फ्रेंडली गिफ्ट देते हैं तो यकीनन उनकी यह दिवाली यादगार बन सकती है। हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऐसे ही इको-फ्रेंडली गिफ्ट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Potted plants
इस दिवाली आप अपने परिवार की सेहत को ध्यान में रखते हुए छोटे पौधे गिफ्ट कर सकते हैं। ये पौधे आसानी से लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं और इन्हें आप घरों में भी रख सकते हैं। ये पौधें आपके घरों में पॉजिटिव एनर्जी देते रहते है। आप गिफ्ट में ऑर्किड, अमरेली, लैवेंडर और गुलाब जैसे पौधे दे सकते हैं। साथ ही ये देखभाल करने में भी आसान होते हैं।
Oil-lit earthen lamps (Diyas)
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि दिवाली रौशनी का त्यौहार है। दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों में दिये जलाते हैं। तो आप अपने दोस्तों को इस दिये का तोहफा दे सकते हैं। ये दिये बाजार में अलग-अलग डिजाइनों में उपलब्ध हैं। साथ ही, यह ध्यान रहे कि ये दिये ऑर्गेनिक रंगों से पेंट किए गए हो और केवल तेल की मदद से जलाएं जाते हो।
Flowers
इस दिवाली आप दोस्तों को फूल भी गिफ्ट कर सकते हैं। बाजार में कई किस्मों के फूल बिक्री के लिए उपलब्ध होते हैं। इन फूलों से आप अपने घरों को सजा सकते हैं। इसके अलावा, फूल और फूलों की पंखुड़ियों से आप रंगोली भी बना सकते हैं जो दिखने में खास लगती है।
Jute products
फूल और दिये के अलावा, आप गिफ्ट में जूट से बने सामानों को गिफ्ट में दे सकते हैं। जूट से बने सामान इको-फ्रेंडली होते है। जूट से बने कई सामान बाजार में मिलते है जिनमें जूट बैग, जूट बास्केट, जूट से बने नोट बुक्स आदि शामिल हैं। आप चाहें तो इन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
Eco-friendly LED lights and light holders
दिवाली में घर को सजाने के लिए आप इको-फ्रेंडली LED लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बाजार में इको-फ्रेंडली लाइट होल्डर भी मिल जाएंगी।
यह भी पढ़ें:
गूगल इन तीन तरीकों से कर रहा है आप की जासूसी, इस तरह बचें
जीमेल पर वापस आ जाएगा किसी को भेजा गया ई-मेल, ये है तरीका
स्मार्टफोन में यह एक सेटिंग करने के बाद नहीं होगा वायरस अटैक