बाय बाय गूगल, हैलो Alphabet
गूगल इंक का नाम बदल गया है अब इसे Alphabet Inc. के नाम से जाना जाएगा।
नई दिल्ली। गूगल इंक का नाम बदल गया है अब इसे Alphabet Inc. के नाम से जाना जाएगा।
अमेरिकी मार्केट के शुक्रवार के बंद होने के बाद Alphabet ने गूगल की जगह ले ली। अब पब्लिक ट्रेड कंपनी गूगल को नये नाम से जाना जाएगा। साथ इस नये नाम ने गूगल के सर्च और वेब एडवर्टाइजिंग बिजनेस, मैप्स, यूटयूब और इसके मूनशॉट वेंचर्स जैसे ड्राइवरलेस कार आदि पर अधिकार जमा लिया है।
Google का क्लास A शेयर और क्लास C शेयर ऑटोमैटिक ही Alphabet क्लास A शेयर और क्लास C शेयर में बदल गया है और अब इसी नाम से सोमवार को नैस्डेक से व्यापार होगा। टिकर चिन्ह नहीं बदलेगा।
Alphabet को गूगल के सह-संस्थापक Larry Page चलाएंगे और इसके प्रत्येक व्यापार का अपना चीफ एग्जीक्यूटिव होगा।
जनवरी में कंपनी के चौथे तिमाही से शुरू हो रहे, Alphabet के दो रिपोर्टिंग यूनिट्स होंगे- गूगल व अल्फाबेट बिजनेस को भी इसमें लिया गया है।
निवेशकों ने इसका समर्थन किया है। Alphabet’ से कई नई चीजें भी जुड़ेगी। इनमें इन्वेस्टमेंट यूनिट और होम प्रोडक्ट मेकर नेस्ट जैसी यूनिट शामिल हैं।