Move to Jagran APP

Nexus डिवाइसेज के बाद Android One फोंस को मिल रहा मार्शमैलो अपडेट

गूगल के लेटेस्‍ट एंड्रायड वर्जन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो देश के विभिन्‍न भागों में एंड्रायड वन फोंस को मिलना शुरू हो गए हैं।

By Monika minalEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2015 05:11 PM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2015 05:15 PM (IST)
Nexus डिवाइसेज के बाद Android One फोंस को मिल रहा मार्शमैलो अपडेट

नई दिल्ली। गूगल के लेटेस्ट एंड्रायड वर्जन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो देश के विभिन्न भागों में एंड्रायड वन फोंस को मिलना शुरू हो गए हैं। चुनिंदा Nexus डिवाइसेज- Nexus 6, Nexus 5, Nexus 9, Nexus 7 (2013) और Nexus Player में एंड्रायड M के मिलने के कुछ ही दिनों बाद एंड्रायड वन फोंस में यह अपडेट मिलना शुरू हो गया। हालांकि गूगल ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि इसने एंड्रायड फोंस के लिए अपडेट्स भेजना शुरू कर दिया है।

prime article banner

Nexus स्मार्टफोंस के लिए रिलीज हो रहा एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो

OTA के तौर पर Android M को एंड्रायड फोंस के लिए नहीं रिलीज किया गया है। यदि आप अपने फोन को OTA रिलीज से पहले अपग्रेड करना चाहते हैं तो इस लिंक पर जाएं।

20 अक्टूबर को HTC का वर्चुअल इवेंट, भेजे गए इनवाइट्स

Nexus डिवाइसेज के लिए यह अपडेट अब मैनुअल डाउनलोड व इंस्टॉल के लिए उपलब्ध है साथ ही जल्द ही OTA मिलने की भी उम्मीद की जा रही है। गूगल ने चुनिंदा Nexus डिवाइसेज के लिए एंड्रायड मार्शमैलो की फैक्टरी इमेज रिलीज कर दी है। आने वाले नये Nexus फोंस- Nexus 5X और Nexus 6P Android M के साथ आ रहे हैं। Nexus 5X और Nexus 6P भारत में 13 अक्टूबर को लांच होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.