iOS के लिए ऐसे डाउनलोड करें व्हाट्सएप 2.12.4
पॉपुलर मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने iOS डिवाइसेज के लिए कंपनी ने नये अपडेट में काफी सारे इश्यूज को फिक्स किया है। आइओएस डिवाइसेज के लिए एप स्टोर से 42 एमबी साइज वाला लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड किया जा सकता है। एंड्रायड प्लेटफार्म के लिए अपडेट रिलीज करने के साथ कंपनी ने
नई दिल्ली। पॉपुलर मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने iOS डिवाइसेज के लिए कंपनी ने नये अपडेट में काफी सारे इश्यूज को फिक्स किया है। आइओएस डिवाइसेज के लिए एप स्टोर से 42 एमबी साइज वाला लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड किया जा सकता है। एंड्रायड प्लेटफार्म के लिए अपडेट रिलीज करने के साथ कंपनी ने विंडोज व ब्लैकबेरी यूजर्स के लिए भी अपडेट रिलीज करने की योजना बनायी है।
iOS डिवाइसेज के लिए व्हाट्सएप 2.12.4 डाउनलोड
नये अपडेट के लिए कंपनी का दावा है कि नया अपडेट एप पर काफी सारे एप्स को फिक्स करके आया है जो पहले वाले वर्जन पर मौजूद था। कंपनी के नजदीकी सूत्रों के अनुसार जल्द ही व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग लाने वाला है। जैसा कि हम जानते हैं कि एंड्रायड प्लेटफार्म यूजर्स को सबसे पहले व्हाट्सएप की ओर से रिलीज किया गया अपडेट मिलता है। एंड्रायड प्लेटफार्म पर कुल 1 बिलियन डाउनलोड्स हो चुके हैं, जो अब बढ़ते ही जा रहे हैं।
लेटेस्ट वर्जन के डाउनलोड के लिए iOS एपस्टोर में जाना होगा।
डाउनलोड के फायदे
इस एप के जरिए पूरी दुनिया में आप फ्री कॉल्स कर सकते हैं साथ ही ढेर सारे मैसेजेस भी भेज सकते हैं। इस एप के जरिए आप तस्वीरें और वीडियोज भी अपने दोस्तों व परिजनों के साथ शेयर कर सकते हैं। यहां तक कि आप ग्रुप बना कर एक बार में 100 कंटैक्ट्स के साथ चैट कर सकते हैं।
पढ़ें: एंड्रायड के लिए व्हाट्सएप 2.12.183 बीटा: वॉयस कॉल्स में डाटा खपत कम