यदि आपके पास है मोटो जी फोन तो ऐसे अपडेट करें एंड्रायड लॉलीपॉप
मोटोरोला ने भारत में अपने सभी मोटो जी फोंस को एंड्रायड लॉलीपॉप अपडेट उपलब्ध करा दिया है। यह अपडेट मोटो जी यूजर्स को नया इंटरफेस और नया फीचर देगा। कैसे करेंगे आप अपने फोन को एंडायड लॉलीपॉप से अपडेट जानिए-
नई दिल्ली। मोटोरोला ने भारत में अपने सभी मोटो जी फोंस को एंड्रायड लॉलीपॉप अपडेट उपलब्ध करा दिया है। यह अपडेट मोटो जी यूजर्स को नया इंटरफेस और नया फीचर देगा। कैसे करेंगे आप अपने फोन को एंडायड लॉलीपॉप से अपडेट?
अपनाएं ये टिप्स-
मोटो जी (2 जेन) यानि 2014 में लांच मोटो जी के लिए
- आप अपने फोन पर सिस्टम अपडेट के लिए एक नोटिफिकेशन देखेंगे, इस नोटिफिकेशन को टैप करें और विधि को अपनाएं।
- - यदि आपको नोटिफिकेशन नहीं मिला है तब सेटिंग्स में जाएं
- - अबाउट फोन पर क्लिक करें
- - सिस्टम अपडेट पर क्लिक करें
- - चेक फॉर अपडेट्स पर जाएं
- - फोन अपडेट जांच करेगा। वहां लॉलीपॉप अपडेट उपलब्ध होगा। और यदि नहीं है तो फिर चेक करें क्योंकि मोटोरोला इस अपडेट को फेज में ला रहा है।
- - यदि वहां है अपडेट तब डाउनलोड कर इंस्टॉल करें। इसके लिए ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
पढ़ें: भारत में मोटो जी फोंस के लिए लॉलीपॉप अपडेट लेकर आया मोटोरोला
मोटो जी (1 जेन) यानि वर्ष 2013 में लांच हुआ मोटो जी
- यह सुनिश्चित कर लें कि आपके फोन में मोटोरोला अपडेट सर्विस है या नहीं। और यदि नहीं हो तो उसे गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर लें।
- मोटोरोला अपडेट सर्विस का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए। इसे प्ले स्टोर में जाकर चेक किया जा सकता है।
- - यदि लेटेस्ट वर्जन पर मोटोरोला अपडेट सर्विस को अपडेट किया गया है तो आपको एंड्रायड लॉलीपॉप अपडेट का नोटिफिकेशन मिलेगा। इसे टैप करें और ऑनस्क्रीन निर्देशों को फॉलो करें।
- - यदि आपको नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो सेटिंग्स में जाएं।
- - सेटिंग्स के अंदर, अबाउट फोन और फिर सिस्टम अपडेट्स।
- - फोन अपडेट के लिए चेक करेगा। यदि यह उपलब्ध हुआ तो डाउनलोड कर इंस्टॉल कर लें। इसके बाद ऑनस्क्रीन इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करें।
पढ़ें: भारत आया मोटो एक्स (जेन2) 32जीबी मेमोरी वैरिएंट, जानें कीमत