Move to Jagran APP

1200 सरकारी सेवाओं का लाभ देगी उमंग एप, ऐसे करें इसका सेटअप

सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ उमंग एप से उठाया जा सकता है। इस एप को स्मार्टफोन में सेटअप करने का तरीका हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Mon, 27 Nov 2017 11:59 AM (IST)Updated: Mon, 27 Nov 2017 03:54 PM (IST)
1200 सरकारी सेवाओं का लाभ देगी उमंग एप, ऐसे करें इसका सेटअप
1200 सरकारी सेवाओं का लाभ देगी उमंग एप, ऐसे करें इसका सेटअप

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। एक साल के इंतजार के बाद सरकार ने आखिरकार उमंग एप को लॉन्च कर दिया। इस एप की मदद से लोग 1200 ऐसी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे जो कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों के दायरे में आएंगी। यानी तमाम सरकारी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर लोगों के लिए उपलब्ध होंगी।

loksabha election banner

उमंग एप से किए जा सकते हैं 1200 काम: इस एप के जरिए 1200 सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। फिलहाल इस प्लेटफॉर्म पर करीब 162 सरकारी सेवाओं को लाइव किया गया है। इसे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नेशनल ई-गवर्नेंस डिविजन ने डेवलप किया है।

निम्न सेवाओं का उठाया जा सकता है लाभ:

  • CBSE और NCERT के परीक्षा केंद्र, परिणाम और कोर्स कंटेंट को देखा जा सकता है।
  • पूरे देश में AICTE स्वीकृत कॉलेंज को देखा जा सकता है।
  • मौजूदा ट्रेंड्स और फसलों के मार्किट रेट को देख जा सकता है।
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी और ट्रेनिंग सेंटर समेत नौकरियों की जानकारी भी ली जा सकती है।
  • आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय के प्रोग्राम्स को एक्सेस किया जा सकता है।
  • सरकार अस्पतालों में अप्वाइंटमेंट बुक किए जा सकते हैं।
  • डिजिलॉकर सिस्टम को एक्सेस किया जा सकता है।
  • भारत बिल पेमेंट सिस्टम को एक्सेस किया जा सकता है।
  • ईपीएफओ से संबंधित सभी सेवाओं के लेटेस्ट अपडेट भी इस एप के जरिए मिल जाएंगे।

जल्द ही उपलब्ध होगा डेस्कटॉप वर्जन:

हालांकि सरकार की ओर से फिलहाल उमंग का एप वर्जन लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही इसका डेस्कटॉप वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही यूएसएसडी कोड का उपयोग करते हुए इंटरनेट के बिना इसे एक्सेस करने की सुविधा का भी अनावरण किया जाएगा। उमंग का मतलब होता है खुशी। ऐसा कहा जा सकता है कि यह भारत में अब तक की सबसे बड़ी ई-गवर्नेंस पहल है।

फोन में कैसे सेटअप करें उमंग एप?

1- इसे गूगल प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर और विंडोज स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इस एप का लिंक 9718397183 पर मिस कॉल या एसएमएस कर भी मंगवाया जा सकता है।

2- एप डाउनलोड करने के बाद एप को ओपन करें। अब आपको भाषा का चुनाव करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर उमंग एप की नियम व शर्तें दी गई होंगी। इसके लिए नीचे दिए गए बॉक्स पर टिक करें और Next पर क्लिक कर दें।

3- इसके बाद आपको एप के लिए लॉगइन करना होगा। अब आपसे कुछ परमीशन मांगी जाएंगी। आप चाहें तो इन्हें Deny भी कर सकते हैं। अब नीचे दिए गए New User पर आपको टैप करना होगा। इसके बाद आपको अपना नंबर एंटर करना होगा।

4- अब आपके फोन पर ओटीपी आएगा। इसे एंटर कर ok कर दें। इसके बाद आपसे m-Pin बनाने कहा जाएगा। आप यहां कोई भी m-Pin बना सकते हैं। इसके बाद आपसे सिक्योरिटी के लिए कुछ सवाल पूछे जाएंगे। इन्हें सेलेक्ट करें।

5- इसके बाद आपसे आधार डिटेल मांगी जाएगी। इसे एंटर कर दें। इसे आप स्किप भी कर सकते हैं। इसके बाद आपसे कुछ निजी जानकारी मांगी जाएंगी। इन्हें एंटर कर Save and Proceed पर टैप कर दें। इसे भी आप स्किप कर सकते हैं। इसके बाद एप की होम स्क्रीन ओपन हो जाएगी। यहां से आप किसी भी सरकारी सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

6- ध्यान रहे कि इसमें आपका मोबाइल नंबर आपका लॉगइन आईडी होगा और m-Pin आपका पासवर्ड होगा।

यह भी पढ़ें:

पेन ड्राइव की मदद से डाटा ट्रांसफर करना है आसान, अपनाएं यह तरीका

अपने यूट्यूब चैनल को वेरिफाई कराना है आसान, फॉलो कीजिए ये स्टेप्स

लोकेशन सर्विस बंद होने के बाद भी आपको ट्रैक कर सकता है गूगल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.