Move to Jagran APP

आपके फोन को ये एप्‍स देंगे लॉलीपॉप ओएस का लुक

गूगल ने गत अक्‍टूबर माह में एंड्रायड 5/लॉलीपॉप लांच किया, लेकिन काफी कम संख्‍या में स्‍मार्टफोंस को अपडेट किया गया है। गूगल नेक्‍सस 6 के अलावा पिछले कुछ महीनों में काफी कम लॉलीपॉप से अपडेटेड फोन आए हैं।

By Monika minalEdited By: Published: Wed, 25 Feb 2015 01:45 PM (IST)Updated: Wed, 25 Feb 2015 01:50 PM (IST)
आपके फोन को ये एप्‍स देंगे लॉलीपॉप ओएस का लुक

नई दिल्ली। गूगल ने गत अक्टूबर माह में एंड्रायड 5/लॉलीपॉप लांच किया, लेकिन काफी कम संख्या में स्मार्टफोंस को अपडेट किया गया है। गूगल नेक्सस 6 के अलावा पिछले कुछ महीनों में काफी कम लॉलीपॉप से अपडेटेड फोन आए हैं।

loksabha election banner

अच्छी खबर यह है कि आपको अपने फोन को बेहतर फीचर्स से लैस कराने के लिए गूगल ब्रांड के इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत नहीं है। देखिए कैसे-

गूगल नाउ लांचर

लॉलीपाप जैसे अनुभव के लिए ‘गूगल नाउ लांचर’ बढि़या फीचर है। गूगल ने अपने लांचर को अपडेट किया है, जो पहली बार वर्ष 2013 में आया जब कंपनी ने एंड्रायड किटकैट लांच किया था। नये लांचर ने अब मटीरियल डिजायन लुक और फील जोड़ा है जो लॉलीपॉप पर चल रहे गूगल के नेक्सस डिवाइसेज में पाया जा सकता है। गूगल नाउ लांचर इस बात का भी दावा करता है कि गूगल नाउ कंटेक्सचुअल असिस्टेंट होम स्क्रीन पर एक स्वाइप भर की दूरी पर है। लांचर टच-लेस कंट्रोल का एक एलिमेंट भी जोड़ती है इससे यूजर डिवाइस के काफी सारे फंक्शन को ऑपरेट कर सकता है। यदि डिवाइस स्पीच का उपयोग कर ‘ओके गूगल’ हॉट कमांड का उपयोग कर रहा। लांचर का उपयोग करने के लिए आपके पास कम से कम एंड्रायड 4.1 जेली बिन के साथ एक डिवाइस चाहिए।

गूगल कीबोर्ड

गूगल प्लेस्टोर पर अपना स्टॉक एंड्रायड कीबोर्ड अपडेट करता है। गूगल कीबोर्ड ने अब दो थीम्स- ‘मटीरियल डार्क’ और ‘मटीरियल लाइट’ को जोड़ा है। जब आप कीबोर्ड शुरू करते हैं, डिफॉल्ट ही कीबोर्ड पुराना ‘होलो’ थीम उपयोग करेगा लेकिन आप कीबोर्ड के थीम को बदल सकते हैं। स्विफ्ट की यूजर्स नये मटीरियल डिजाइन थीम्स का भी उपयोग कर सकता है लेकिन उन्हें थीम्स खरीदने की जज्ञात पड़ेगी।

गूगल कैमरा

गूगल का कैमरा एप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और फोटोज शूटिंग के लिए बेसिक और सिंपल कैमरा इंटरफेस भी उपलब्ध कराता है। हालांकि यह बहुत व्यापक नहीं है, आप इसे फीचर-हेवी कैमरा एप के लिए चुन सकते हैं जो अधिकांश निर्माता फोंस में इस्तेमाल करते हैं। हालांकि यह डिजायन के लिए है, नहीं तो थर्ड पार्टी कैमरा एप भी बेहतर है।

जीमेल

जीमेल गूगल का पहला एप्लीकेशन है जिसे गूगल ने मटीरियल डिजायन के साथ अपडेट किया गया है। अधिकांश एंड्रायड फोंस में जीमेल एप प्रीइंस्टॉल्ड होता है, हालांकि नये मटीरियल डिजायन लुक के लिए आपको प्ले स्टोर से अपडेट करने की जरूरत होगी। नया जीमेल एप मेल एक्सचेंज के लिए सपोर्ट भी जोड़ता है, जो कार्पोरेट यूजर्स के लिए काफी पॉपुलर है।

मैसेंजर

गूगल के नये एप्स में से एक है मैसेंजर एप। एंड्रायड लॉलीपॉप पर, स्टॉक एंड्रायड एसएमएस एप को मैसेंजर एप रिप्लेस करता है। ज्यादा संभावना है कि आपका फोन एसएमएस एप्लीकेशन के साथ ही आएगा जो गूगल द्वारा दिए गए पुराने एसएमएस एप की तुलना में बेहतर होगा पर अभी भी मेसेंजर एप हैंडी एडीशन है जो मटीरियल डिजायन का उपयोग करता है और लुक भी सुंदर है।

गूगल कैलेंडर

गूगल के एप्स समूह में गूगल कैलेंडर भी एक है। यह एंड्रायड पर मौजूद बेहतर कैलेंडर एप्स में से एक है। लॉलीपॉप के साथ, इसे भी मटीरियल डिजायन लैंग्वेज से अपडेट किया गया है।

कुछ कोर एप्लीकेशंस हैं जो नेक्सस स्मार्टफोन पर चलने वाले एंड्रायड लॉलीपॉप में हैं पर गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध नहीं है। इसमें कैलकुलेटर, क्लॉक और लॉक स्क्रीन हैं। हालांकि गूगल ये एप्स नहीं उपलब्ध कराता है, इनमें कुछ अच्छे ऑप्शन हैं जो ओएस के नये वर्जन में मटीरियल डिजायन के साथ है।

एल- लॉकर

एल-लॉकर एप नये लॉक स्क्रीन का लुक और फील देता है जो गूगल ने एंड्रायड 5.0 में जोड़ा है। इससे अलग यह लॉलीपॉप स्टाइल नोटिफिकेशंस के लिए सपोर्ट भी जोड़ता है। इसके अलावा एप काफी सारे नये फीचर्स जोड़ता है, जो एंड्रायड लॉलीपॉप में नहीं है।

कैलकुलेटर एल

कैलकुलेटर एल लॉलीपॉप स्टाइल का कैलकुलेटर है जो अपने इंटरफेस डिजायन में मटीरियल डिजायन जैसा प्रिंसिपल उपयोग करता है। यह एप उपयोग के लिए काफी आसान है।

क्लॉक एल

कैलकुलेटर एल, क्लॉक एल की तरह थर्ड पार्टी क्लॉक है जो एंड्रायड लॉलीपॉप में जोड़े गए क्लॉक फीचर की तरह दिखता है। यह एंड्रायड आइस क्रीम सैंडविच प्लस स्मार्टफोंस और टैबलेट्स के लिए भी उचित है।

इसके अलावा जीमेल एप के केस में आपको अपने सभी प्रीलोडेड गूगल एप्स को अपडेट करना चाहिए जिसमें गूगल सर्च, गूगल मैप्स, गूगल+ फोटोज, यूट्यूब, हैंगआउट्स और गूगल प्ले म्यूजिक और गूगल ड्राइव है। इनमें से कुछ एप्स को गूगल प्ले सर्विसेज पर अपडेट की जरूरत है। एक बार अपडेट होने के बाद ये एप्स नया लुक और फील देंगे जैसा कि एंड्रायड लॉलीपॉप पर चलने वाला नेक्सस स्मार्टफान देता है।

प्रोडक्टिविटी के लिए गूगल डॉक एप्स, डॉक्स, शीट्स और स्लाइड भी डाउनलोड कर सकते हैं। ये एप्स गूगल के नेक्सस हार्डवेयर पर प्रीलोडेड होते हैं लेकिन अन्य डिवाइसेज के लिए उन्हें मैनुअली डाउनलोड करना होगा।

पढ़ें: सस्ती किस्तों पर मिल रहा आईफोन6 प्लस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.