दिन का बेस्ट ट्वीट बताएगा Twitter का नया फीचर
Twitter इंक ने ‘Project Lightning’ रिलीज किया। यह फीचर यूजर्स को Twitter टीम द्वारा तय किए गए साइट के बेस्ट ट्वीट और कंटेंट को बताएगा।
Twitter इंक ने ‘Project Lightning’ रिलीज किया। यह फीचर यूजर्स को Twitter टीम द्वारा तय किए गए साइट के बेस्ट ट्वीट और कंटेंट को बताएगा।
जब यूजर्स Twitter एप को अपने मोबाइल पर खोलेंगे, वे lightening bolt tab देख सकेंगे जो ‘moments’ की लिस्ट दिखाएगी। दिन के बेस्ट ट्वीट के बारे में कर्मचारी तय करेंगे जैसे सेलिब्रिटीज के बीच वार्तालाप या सबसे अधिक शेयर की जाने वाली न्यूज स्टोरीज और तस्वीरें- ताकि यूजर्स इसका पता कर सकें चाहे उस अकाउंट को वो फॉलो नहीं करते हों।
Twitter ने लांच किया नया प्रोडक्ट 'Moments', जानें खासियत
Twitter कैटेगरी के आधार पर मूमेंट्स को सुसज्जित करते हैं जैसे स्पोर्ट्स या इंटरटेनमेंट।
पॉपुलर कटेंट व इस प्लेटफार्म के उपयोग को लेकर माइक्रोब्लॉगिंग सर्विस की काफी समय तक निंदा की गयी। हालांकि 1 बिलियन से अधिक लोग Twitter का उपयोग करते हैं और इस साइट पर व्यापक तौर पर 316 मिलियन यूजर्स हैं जबकि फेसबुक इंक के 1.5 बिलियन और इंस्टाग्राम के 400 मिलियन।
जब से चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर Dorsey ने इस प्लेटफार्म को अपनाया है, तब से Twitter ने कई अपडेट्स और फीचर्स रिलीज किए हैं जो यूजर्स को इस प्लेटफार्म का एक्सेस आसान बनाता है।
उदाहरण के लिए, Twitter ने हाल ही में ‘buy now’ बटन दिया जो यूजर्स को सीधा Twitter के जरिए खरीददारी की अनुमति देता है।
140 कैरेक्टर लिमिट से आगे बढ़ने की योजना बना रहा Twitter
डोरसी ने ट्वीट किया ‘ वर्ल्ड में Twitter को आसान बनाना हमारा काम है, ताकि इसे कोई भी आसानी से समझ सके।’