Move to Jagran APP

Twitter पर जुड़ीं चार नयी भारतीय भाषाएं

गूगल और फेसबुक के बाद माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट Twitter Inc. ने चार नयी भारतीय भाषाओं- गुजराती, कन्‍नड़, मराठी और तमिल को अपने वेब व एंड्रायड प्‍लेटफार्म पर उतारा है।

By Monika minalEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 12:17 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 12:20 PM (IST)
Twitter पर जुड़ीं चार नयी भारतीय भाषाएं

नई दिल्ली। गूगल और फेसबुक के बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter Inc. ने चार नयी भारतीय भाषाओं- गुजराती, कन्नड़, मराठी और तमिल को अपने वेब व एंड्रायड प्लेटफार्म पर उतारा है।

loksabha election banner

नये अपडेट के बाद अब Twitter छ: भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा जिसमें हिंदी व बांग्ला भी शामिल हैं। भाषा को बदलने के लिए यूजर को सेटिंग्स में जाकर लैंग्वेज चुनना होगा।

Twitter ने हाल ही में अपने iOS एप को अपडेट किया है और नया Windows 10 एप भी रिलीज किया है।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट लाखों भारतीयों के लोकल भाषा कंटेंट को देखते हुए ऑफर कर रहा है और उम्मीद है कि अगले पांच वर्षों में भारत में बड़े बाजार की तरह उभरेगा।

भारत में 2017 तक 300 मिलियन तक के आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद है जो कि वर्ष 2014 में 159 मिलियन थी।

पहले फेसबुक और गूगल ने भी 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं को अपने प्लेटफार्म पर जगह दिया है। Twitter ने यह भी कहा कि इसने अपने एंड्रायड एप को नयी भाषाओं के सपोर्ट के लिए अपडेट किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.