iOS व एंड्रायड प्लेटफार्म के लिए ‘News’ टैब लेकर आया Twitter
Twitter एंड्रायड व iOS प्लेटफार्म के लिए मोबाइल एप्स पर नया ‘News’ टैब लेकर आया है। यूजर्स को सोशल नेटवर्क पर व्यस्त रखने के लिए Twitter ने यह पहल किया है।
Twitter एंड्रायड व iOS प्लेटफार्म के लिए मोबाइल एप्स पर नया ‘News’ टैब लेकर आया है। यूजर्स को सोशल नेटवर्क पर व्यस्त रखने के लिए Twitter ने यह पहल किया है।
यह नया फीचर अभी अमेरिका व जापान में लाइव है। इस फीचर पर हेडलाइंस का लिस्ट आ जाएगा जो कि Twitter पर ट्रेंड कर रहा होगा। हेडलाइन पर टैप करते ही संबंधित स्टोरी, इमेज और tweets दिख जाएंगे।
Twitter पर अभी 320 मिलियन यूजर्स हैं जो फेसबुक के इंस्टाग्राम के करीब है। इंस्टाग्राम के यूजर्स की संख्या 300 मिलियन है।
BuzzFeed के रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर कंटेंट को आसान बनाने पर फोकस करेगा। Twitter प्रवक्ता ने कहा, ‘हम iOS और एंड्रायड पर इस नये फीचर को टेस्ट कर रहे हैं, हम इस पर बेहतर कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए नये तरीके अपनाएंगे।‘ हालांकि यह एक प्रायोगिक फीचर है और सभी यूजर्स इसे एक्सेस नहीं कर सकेंगे।
जिन कुछेक यूजर्स के इसके प्रयोग का अधिकार मिला है उन्हें यह टैब उनके Twitter एप में नीचे के आइकंस की पंक्ति में दिखेगा। आइकन को टैप करने पर इमेज और संबंधित tweets के साथ स्टोरीज दिखने लगेंगी। इस फीचर के उपलब्धता के लिए कोई निश्चित समय नहीं दिया गया है। यदि आप जल्दी देखना चाहते हैं तो इसका बीटा प्रोग्राम यहां से-https://support.twitter.com/articles/20172505 डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल यह केवल जापान में उपलब्ध कराया गया है।