अब ट्विटर से कमाएं पैसे
ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट का उपयोग कोई भी यूजर केवल ट्वीट करने और पसंदीदा ट्वीट को पढ़ने साथ ही अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी को फॉलो करने के लिए करते हैं। इसके जरिए पैसे कमाने की कोई सोच भी नहीं सकता पर ऐसा कर किसी ने 500,000 डॉलर कमा लिया.. विश्वास नहीं होता न।
न्यूयॉर्क। ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट का उपयोग कोई भी यूजर केवल ट्वीट करने और पसंदीदा ट्वीट को पढ़ने साथ ही अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी को फॉलो करने के लिए करते हैं। इसके जरिए पैसे कमाने की कोई सोच भी नहीं सकता पर ऐसा कर किसी ने 500,000 डॉलर कमा लिया.. विश्वास नहीं होता न।
23 वर्षीय एक युवक ट्विटर पर कुछ स्पॉन्सर्ड लिंक्स ट्वीट कर एक वर्ष में 500000 डॉलर कमा रहा है। जिसे आप भी कर सकते हैं। ब्रुकलिन में रहने वाले क्रिस सैनशेज के ट्विटर अकाउंट उबेरफैक्ट्स पर 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
क्रिस अपने अकाउंट पर स्पॉन्सर्ड लिंक डालते हैं और फास्ट कंपनी के मुताबिक क्रिस को उनके लिंक पर हर क्लिक के .01-.03 डॉलर तक मिलते हैं। क्रिस ने बताया, 'मैंने ट्विटर ब्रिटनी स्पेयर्स को फॉलो करने के लिए ज्वाइन किया था, लेकिन मेरे पास ट्वीट करने के लिए कुछ नहीं था। इसलिए मैंने कुछ अच्छे आइडियाज से जुड़े फैक्ट्स ट्वीट करना शुरू कर दिया।'
सोशल रिएक्टर नाम की कंपनी भी क्रिस को वेब पेजेस और गैलरी देती है जिसके लिंक वे ट्वीट करते हैं। उस लिंक पर किए गए हर क्लिक के क्रिस को पैसे मिलते हैं। हाल ही क्रिस ने उबेरफैक्ट्स एप भी डेवलप किया है जिससे उन्हें हर सप्ताह 60,000 डॉलर का एड रेवेन्यू मिल रहा है। अब तक इस एप को 1.5 मिलियन लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
पढ़ें: भारतीय रेल ने लांच की 'आइआरसीटीसी कनेक्ट' एंड्रायड एप