Move to Jagran APP

YU Yutopia: हार्डवेयर बढ़िया, पीछे खींच रहा सॉफ्टवेयर

Yu ने Yutopia को पावरफुल फोन बताया है, और इसके हार्डवेयर को देखकर भी ऐसा कहा जा सकता है। परंतु सॉफ्टवेयर में बग्‍स होने के कारण यह पीछे पड़ रहा है, देखें इसकी समीक्षा-

By Monika minalEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2016 03:15 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2016 10:24 AM (IST)
YU Yutopia: हार्डवेयर बढ़िया, पीछे खींच रहा सॉफ्टवेयर

करीब एक साल पहले YU ने भारतीय फोन बाजार में प्रवेश लिया और एक माह बाद अपने पहले फोन Yureka के साथ यह बाजार में खड़ा था। इसके साथ ही 2015 में भारतीय फोन बाजार में इसे बड़ी सफलता मिली। यह नया ब्रांड था।

loksabha election banner

YU ने धीमी गति से शुरुआत की। इस साल कंपनी ने Yu Yutopia को बाजार में उतारा जिसे दुनिया का सबसे पावरफुल फोन माना जा रहा है। इसमें काफी अच्छा हार्डवेयर लगा है साथ ही बेहतरीन सॉफ्टवेयर भी है।

YU Yutopia कंपनी का पहला हाई-एंड फोन है। डालें इसकी खूबियों व खामियों पर एक पैनी नजर-

डिजायन

Yutopia व यूजर्स को यह महसूस होगा कि YU अपने फोंस की पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है। Desire फोंस के लिए जैसे HTC ने किया या फिर Moto फोंस के लिए जैसा Motorola ने किया बिल्कुल उसी तरह। जब पिछले वर्ष YU ने Yuphoria को लांच किया था तब कंपनी ने कहा था कि भविष्य में आने वाले फोंस में भी यही डिजायन रखने की कोशिश की जाएगी। Yunique के बाद Yutopia, ने यह साबित कर दिया कि कंपनी अपने बात पर कायम है। रियर कैमरे पर बड़े ग्लास कवर वाले डिजायन फीचर को YU ने ‘Saturn Ring’ डिजायन नाम दिया है।

Yutopia एक आकर्षक फोन है। एल्युमिनियम के कवर में आए Yutopia का डिजायन बॉक्सी है, काफी कुछ Lumia फोंस की तरह। इसके पास फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा है। फोन के दायीं ओर मेटल के बटन लगे हैं वहीं बायीं ओर माइक्रोएसडी कार्ड व सिम ट्रे है। फ्रंट में स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास का कवर लगा है।

भारतीय फोन कंपनी की ओर से देखें तो बिल्ड क्वालिटी, पॉलिश व फिनिश बढ़िया है। 5.2 इंच के स्क्रीन की वजह से यह आसानी से हाथ में आ जाता है।

स्क्रीन

5.2 इंच कं स्क्रीन वाले Yutopia का रेज्योलूशन 2560 x 1440 पिक्सल है जो इसे शार्प डिस्प्ले वाले फोंस की लिस्ट में शामिल करता है। YU के अनुसार इस फोन में सभी तरह के आर्ट कंपोनेंट्स का उपयोग किया गया है। इसके स्क्रीन पर काफी अच्छे कलर्स हैं, क्रिस्प टेक्सट डिस्प्ले साथ ही इनडोर उपयोग के लिए उचित ब्राइटनेस है। आउटडोर उपयोग के दौरान भी ब्राइटनेस सही है साथ ही यह रिफलेक्टिव है।

Yutopia का स्क्रीन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। इससे कुछ अधिक कीमत पर मौजूद Galaxy S6 या HTC A9, में बेहतर स्क्रीन हैं लेकिन इसकी कीमत पर यह अच्छा स्क्रीन दे रहा है।

सॉफ्टवेयर

हार्डवेयर की बात करें तो Yutopia मजबूत है, लेकिन सॉफ्टवेयर इसे नीचे खड़ा कर देता है। Yunique में स्टॉक एंड्रायड लॉलीपॉप का उपयोग किया गया है और Yutopia में स्यानोजेन मोड का। स्यानोजेनमोड की मदद से YU के सर्विसेज को Yutopiain के साथ उपयोग किया जा सकता है।

Yutopia में स्यानोजेनमोड 12.1 का उपयोग किया गया है जो एंड्रायड लॉलीपॉप 5.1 पर आधारित है। नये स्यानोजेन मोड में विशेष यूजर इंटरफेस है जो विभिन्न आइकंस के साथ है। न केवल होमस्क्रीन का लुक, एप ड्राअर और नोटिफिकेशन शेड बदला है बल्कि स्यानोजेनमोड ने ढेर सारे फीचर्स भी जोड़ा है। इसमें स्क्रीन के लिए विभिन्न मोड्स भी उपलब्ध हैं। पिछले एक वर्ष की अवधि के दौरान YU ने एप्स व सर्विसेज में निवेश किये हैं। Yutopia पहला फोन है जिसमें कंपनी ने इस सबको बेहतर उपयोग के लिए डाला है। डिफॉल्ट म्युजिक प्लेयर की जगह गाना म्यूजिक एप के जरिए Yutopia सांग्स को प्ले किया जा सकता है। इसका मतलब कि आप अपने गाने इस एप के जरिए बजा सकते हैं या म्यूजिक स्ट्रीम भी कर सकते हैं।

YU ने होम स्क्रीन के बायीं और नया स्क्रीन लगाया है। इसमें Around YU सर्विस मौजूद है। इसकी मदद से यूजर इ-शॉपिंग, book a cab, flight or hotel, order food और ट्रेन टिकट स्टेटस आदि का पता लगा सकते हैं।

YU नहीं चाहता कि लोग कैब या खाने के लिए ऑर्डर करने को एप इंस्टॉल करें। इसकी जगह यह चाहता है कि यूजर्स Around YU का उपयोग करें। पर इसपर सीमित ऑप्शंस हैं। कैब सर्विसेज ओला और इजी व शॉपिंग के लिए अमेजन उपलब्ध है। Yutopia में दो म्युजिक प्लेयर्स लगे हैं, दो वेब ब्राउजर्स और दो गैलरी एप्स हैं।

परफार्मेंस

YU के अनुसार Yutopia दुनिया का सबसे पावरफुल फोन है। और यह बात इसके पावरफुल हार्डवेयर से साबित भी होता है। जरूरी यह है कि फोन प्रतिदिन के उपयोग में अच्छा काम करे और यहीं Yutopia पीछे है। इसमें कोई शक नहीं कि दिक्कत इसके सॉफ्टवेयर में है क्योंकि इसमें बग्स हैं। इसका टच रेस्पांस स्प्ष्ट नहीं है। इसका मतलब यह नहीं कि इसके स्क्रीन हार्डवेयर के साथ प्रॉब्लम है, बल्कि सॉफ्टवेयर टच ही यहां परेशानी खड़ा करता है।

Yutopia में टचस्क्रीन 80 प्रतिशत काम करता है। इसमें एक बग है जो ऑन स्क्रीन बटन की विजिबिलिटी को प्रभावित करता है।

फोन की स्पीड बढ़िया है पर कुछ अवसरों पर इसमें लैगिंग की समस्या होती है। कार्यात्मक रूप से यह फोन अच्छा है। इसका GPS फास्ट है। वेब ब्राउजिंग भी बढ़िया है। इसकी कॉल क्वालिटी व आवाज दोनों ही अच्छा है। इस फोन पर गेमिंग का अनुभव आनंददायक है। पर ऑनस्क्रीन बटन में बग होने की वजह से गेम से निकलना परेशानी भरा है और यह झल्लाहट पैदा करता है। Yutopia में सिंगल स्पीकर है लेकिन इसकी आवाज स्पष्ट और तेज है। YU ने इस फोन के साथ Marley इयरफोंस दिया है।

Yutopia के बैक कवर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा है। Yutopia काफी अच्छा फोन है पर सॉफ्टवेयर में बग्स की उपस्थिति इसके परफार्मेंस को प्रभावित करती है।

कैमरा

Yutopia में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा है जो धीमी रोशनी समेत सभी तरह की परिस्थितियों में अच्छी तस्वीरें लेता है। Yutopia के साथ अच्छी रोशनी में ली जा गयी तस्वीरें अच्छे कलर्स दिखाते हैं। फोटोज में व्हाइट बैलेंस काफी अच्छा होता है।

फ्रंट कैमरे के साथ सेल्फी के लिए अच्छे लाइट की जरूरत होती है। कम रोशनी में भी परफार्मेंस अच्छा होता है। फोकस के दौरान फोन की स्पीड अच्छी होती है लेकिन शटर स्पीड व फास्ट हार्डवेयर होते हुए भी शॉट-टू-शॉट धीमी गति की होती है।

बैटरी लाइफ

यूटोपिया में 3000 mAh की बैटरी लगी है जो कि इस 5.2 इंच स्क्रीन वाले फोन के लिए बड़ा है। 3G के साथ यह फोन 11 से 12 घंटे तक साथ देता है।

इस फोन में फास्ट चार्जिंग फीचर भी लगा है। YU इसके साथ अच्छे क्वालिटी का चार्जर भी ऑफर कर रहा है। 0 से 100 प्रतिशत तक चार्जिंग के लिए यह फोन एक घंटे का समय लेता है।

खरीदें या नहीं

24,999 रुपये की कीमत पर एक ही जवाब है कि आप Yutopia को तब तक न खरीदें जब तक आपके पास स्यानोजेनमोड का एक्सेस न हो। Yutopia खराब फोन नहीं है। हार्डवेयर व कीमत के अनसार यह काफी बढ़िया फोन है लेकिन सॉफ्टवेयर इसे पीछे खड़ा कर देता है।

इसी कीमत पर HTC One A9, Motorola Moto X Style व LG Nexus 5X जैसे फोन Yutopia से बेहतर फोन हैं।

21 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लांच हुआ माइक्रोमैक्स Yu Yutopia


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.