दो डिस्प्ले के साथ आया एंड्रायड फ्लिप फोन ‘Samsung W2016’
दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने नए एंड्रायड फ्लिप फोन ‘W2016’ का अनावरण किया, यह फोन दो डिस्प्ले के साथ आया है एक अंदर और एक बाहर।
नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने नए एंड्रायड फ्लिप फोन ‘W2016’ का अनावरण किया, यह फोन दो डिस्प्ले के साथ आया है एक अंदर और एक बाहर।
W2016 को चीन के लिए कीमत व उपलब्धता के विवरण बगैर ही कंपनी की आफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
Samsung W2016 एक फ्लिप फोन है जिसमें डुअल टचस्क्रीन के साथ T9 फिजिकल कीबोर्ड लगा है। 3.9 इंच के दोनों स्क्रीन में सुपर एमोल्ड पैनल WXGA (768x1280 पिक्सल्स) रेज्योलूशन है।
W2016 में 1.5GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3GB का रैम और 64GB का इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे नहीं बढ़ाया जा सकता है। 4G LTE को सपोर्ट करने वाला फोन एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टीविटी के लिए इसमें 3G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, GLONASS, और Micro-USB मौजूद है। 2,000mAhकी बैटरी से लैस यह डिवाइस फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
ऑनलाइन लिस्ट हुआ Samsung Galaxy J3
सैमसंग ने हाल में आधिकारिक वेबसाइट पर नया Galaxy J3 लिस्ट किया था। Galaxy J3 में 5 इंच का HD सुपर एमोल्ड डिस्प्ले है और यह 1.2GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इसमें 1.5GB का रैम और 8GB का इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 128GBतक बढ़ाया जा सकता है। इसमें LED फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।