Move to Jagran APP

Obi Worldphone SF1, SJ1.5 स्मार्टफोन्स हुए लांच

एपल के पूर्व CEO जॉन स्कली की कंपनी Obi Worldphone ने दो नए बजट स्मार्टफोन्स SF1 और SJ1.5 लांच कर दिए हैं।

By Monika minalEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 12:24 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 12:29 PM (IST)
Obi Worldphone SF1, SJ1.5 स्मार्टफोन्स हुए लांच

एपल के पूर्व CEO जॉन स्कली की कंपनी Obi Worldphone ने दो नए बजट स्मार्टफोन्स SF1 और SJ1.5 लांच कर दिए हैं।

loksabha election banner

Obi Worldphone SF1 स्मार्टफोन दो वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा- 2GB RAM 16GB इनबिल्ट स्टोरेज वैरिएंट्स की कीमत $199 यानि करीब 13,000 रुपये और 3GB RAM 32GB स्टोरेज वैरिएंट्स की कीमत $249 यानि करीब 16,500 रुपये होगी। दूसरी ओर, Obi Wordlphone SJ1.5 स्मार्टफोन के लिए कीमत $129 यानि करीब 8,500 रुपये रखी गई है।

Obi Worldphone SF1 और Wordlphone SJ1.5 स्मार्टफोन्स चुनिंदा देशों में रिटेल स्टोर पर अक्टूबर महीने से उपलब्ध होंगे। वैसे कुछ देशों में यह ऑनलाइन रिटेलर पर उपलब्ध होंगे। कंपनी के अनुसार ये स्मार्टफोन्स पहले वियतनाम, इंडोनेशिया, थाईलैंड, यूएई, सउदी अरब, केन्या, नाइजीरिया, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, तुर्की और भारत में उपलब्ध होंगे।

कंपनी का लक्ष्य है कि यह स्मार्टफोन्स 2017 तक 50 से 70 देशों में उपलब्ध कराएं जाएं। कंपनी ने कहा कि दोनों ही Obi स्मार्टफोन्स को सैन फ्रांसिस्को आधारित प्रोडक्ट स्टूडियो Ammunition द्वारा डिज़ाइन किया गया है। इसी कंपनी ने Obi Lifespeed को भी विकसित किया था, जो एंड्रायड पर बेस्ड एक कस्टम यूज़र इंटरफेस है।

Obi Worldphone SF1 स्मार्टफोन में FDD B3 1800MHz TDD B40 2300MHz बैंड के लिए सपोर्ट उपलब्ध और यह 4G LTE के साथ आता है है। हैंडसेट में फ्लोटिंग ग्लास डिस्प्ले के साथ यूनीबॉडी डिज़ाइन है। स्मार्टफोन में 5 इंच का JDI In-Cell IPS फुल-एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 443ppi है। डिवाइस में Corning Gorilla Glass 4 का स्क्रीन प्रोटेक्शन भी उपलब्ध है।

यह डिवाइस एंड्रायड 5.0.2 लॉलीपॉप पर चलता है, जिसके ऊपर Obi Lifespeed UI का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 1.5GHz 64-bit octa-core Qualcomm Snapdragon 615 (MSM8939) प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Adreno 405 GPU उपलब्ध है। Obi Worldphone SF1 को माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 64GB तक बढ़ाया जा सकता है।


स्मार्टफोन में Sony Exmor IMX214 सेंसर, f/2.0 एपरचर और एलइडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और वीडियो चैटिंग के लिए एलइडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी उपलब्ध है। डिवाइस में 3000mAh की बैटरी है और इसमें एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, गियरोस्कोप और एंबिएंट लाइट सेंसर हैं। हैंडसेट का माप 146x74x8mm है और वज़न 147 ग्राम है।

Obi Worldphone SJ1.5 स्मार्टफोन केवल 3G सपोर्ट है। डिवाइस में पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी के साथ कर्व्ड टच डिस्प्ले है। इसमें 5 इंच का HD (720x1280 pixels) डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 294ppi है। यह Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ उपलब्ध है।

Android 5.1 Lollipop के साथ Obi Lifespeed UI पर चलने वाला यह स्मार्टफोन 1.3GHz quad-core MediaTek (MT6580) प्रोसेसर और 1GB RAM के साथ है, इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलइडी फ्लैश के साथ f/2.2 एप्रेचर वाला 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है।

डुअल-सिम डिवाइस Obi Worldphone SJ1.5 में 3000mAh की बैटरी है। इसका माप 146x73x7.95mm है और वज़न 131 ग्राम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.