अपनी PC एक्सेसरीज में जोड़ें, नए सॉफ्ट और फ्लेक्सिबल कीबोर्ड को
अब तक आपने प्लास्टिक के सख्त कीबोर्ड पर काम किया होगा, जिससे कभी-कभी आपको हाथ में दर्द भी महसूस हुआ होगा, लेकिन इससे आपको जल्द छुटकारा दिलाएगा सॉफ्ट और फ्लेक्सिबल कीबोर्ड
यूँ तो रोजाना इस्तमाल में आने वाले डेस्कटॉप को हम हर तरह से अपडेटेड रखते हैं, परन्तु कीबोर्ड एक ऐसी चीज है, जो हमेशा से एक ही तरह से चली आ रही है| अब तक आपने प्लास्टिक के सख्त कीबोर्ड पर काम किया होगा, जिससे कभी-कभी आपको हाथ में दर्द भी महसूस हुआ होगा, लेकिन इससे आपको जल्द छुटकारा दिलाएगा सॉफ्ट और फ्लेक्सिबल कीबोर्ड। ऑकलैंड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक विशेष प्रकार की रबर से बेहद लचीले और मुलायम कीबोर्ड का निर्माण किया है।
यह कीबोर्ड, एक सिंगल परतदार संरचना के साथ 90 डिग्री के कोण पर उन्मुख दो संवेदन परतों से बना है। इस सेंसर कीबोर्ड की सतह 9 अलग-अलग संवेदन क्षेत्रों में विभाजित है।
इस कीबोर्ड को मार्केट में लाने से पहले इसकी कार्यक्षमता को आँका जा रहा है| जल्द ही अब आप एक ऐसा कीबोर्ड प्रयोग कर रहे होंगे जो सॉफ्ट और फ्लेक्सिबल होगा|