Move to Jagran APP

Motorola ने लांच किया 2nd gen स्‍मार्टवॉच ‘Moto 360’

Lenovo की कंपनी Motorola ने 2nd gen स्‍मार्टवॉच Moto 360 को भारत में लांच किया है। 19,999 रुपये की कीमत पर आने वाला 2nd gen Moto 360 ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर आज शाम 7.30 बजे से उपलब्‍ध होगा।

By Monika minalEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2015 03:26 PM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2015 11:24 AM (IST)
Motorola ने लांच किया 2nd gen स्‍मार्टवॉच ‘Moto 360’

Lenovo की कंपनी Motorola ने 2nd gen स्मार्टवॉच Moto 360 को भारत में लांच किया है। 19,999 रुपये की कीमत पर आने वाला 2nd gen Moto 360 ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर आज शाम 7.30 बजे से उपलब्ध होगा।

loksabha election banner

Motorola ने पिछले साल सितंबर में मोटो 360 स्मार्टवॉच को भारत में लांच किया था। वहीं अब कंपनी ने Moto 360 सेकेंड जेनरेशन को पेश किया है जिसकी कीमत 19,999 रुपए है। भारतीय बाजार में यह स्मार्टवाॅच फ्लिपकार्ट और मिंत्रा के माध्यम से आज रात से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Motorola द्वारा Moto 360 2nd gen को इस साल बर्लिन में हुए आईएफए के दौरान प्रदर्शित किया गया था। यह स्मार्टवॉच दिखने में साधारण वॉच के समान है। पुरुषों के लिए यह दो साइज 42mm और 46mm में उपलब्ध हैं। इसमें 20mm और 22mm वॉच बैंड भी दिए गए हैं। वहीं महिलाओं के लिए 42mm वैरियंट भी लांच किया गया हैं जिसमें 16mm का वॉच बैंड उपलब्ध है।

Moto 360 सेकेंड जेनरेशन में 42mm वैरियंट में 1.37-इंच का बैकलिट एलसीडी डिसप्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेज्योलूशन 360×325पिक्सल है। वहीं 46mm वैरियंट में 1.56-इंच का बैकलिट एलसीडी डिसप्ले उपलब्ध है। जिसका स्क्रीन रेज्योलूशन 360×330 पिक्सल है। दोनों डिसप्ले गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है।

यह डिवाइस 1.2 Ghz क्वालकॉम स्नैपड्रगन 400 क्वाडकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है और इसमें एंड्रीनो 305 GPU दिया गया है। डिवाइस में 512MB रैम और 4gb इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए इसमें ब्लूटूथ और वाई-फाई दिए गए हैं।

Moto 360 सेकेंड जेनरेशन स्मार्टवॉच के 42mm वैरियंट में 300mah की बैटरी दी गई है। वहीं 46mm वैरियंट में 400mah की बैटरी उपलब्ध है। एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित यह डिवाइस एंड्रायड स्मार्टफोन और लिमिटेड कैपेबिलिटी के साथ iPhone से भी कनेक्ट होने में सक्षम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.