माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में लांच किया लूमिया 830 व 730
माइक्रोसॉफ्ट मोबाइल ने बुधवार को भारत में लूमिया 830 व लूमिया 730 को लांच किया। इन डिवाइसेज को इस महीने के शुरुआत में बर्लिन में आयोजित हुए आइएफए में डिस्प्ले किया गया था। माइक्रोसॉफ्ट मोबाइल के नोकिया इंडिया सेल्स के नये एमडी अजय मेहता हैं, इसके पहले नोकिया इंडिया के हेड पी बालाजी थे।
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट मोबाइल ने बुधवार को भारत में लूमिया 830 व लूमिया 730 को लांच किया। इन डिवाइसेज को इस महीने के शुरुआत में बर्लिन में आयोजित हुए आइएफए में डिस्प्ले किया गया था।
माइक्रोसॉफ्ट मोबाइल के नोकिया इंडिया सेल्स के नये एमडी अजय मेहता हैं, इसके पहले नोकिया इंडिया के हेड पी बालाजी थे।
मेहता ने बताया कि लूमिया के लिए टॉप 4 मार्केट में भारत भी एक है। उन्होंने आगे कहा कि यहां विंडोज फोन एप डाउनलोड में 390 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गयी है।
प्योर व्यू कैमरे के साथ आने वाला सबसे सस्ता लूमिया फोन है लूमिया 830। 10 मेगापिक्सल का रियर कैमरे के साथ आने वाला यह फोन 1080पी विडियो भी शूट कर सकता है। इसमें तीन माइक्रोफोन हैं। नोकिया का दावा है कि यह फोन, आइफोन 5 एस व सैमसंग गैलेक्सी एस 5 से ज्यादा बेहतर तस्वीरें ले सकता है और यह नोकिया लूमिया कैमरा एप से लिया जा रहा है। इसमें 1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सबसे पतला और हल्का लूमिया फोन है। कई रंगों में उपलब्ध इस डिवाइस का फ्रेम मेटल का है।
इसमें 5 इंच का स्क्रीन है जिसपर गोरिल्ला ग्लास लगाया गया है। इसमें सुपर सेंसिटीव टच टेक्नॉलोजी रखी गयी है।
क्वालकॉम स्नैपड्रगन 400 प्रोसेसर के साथ आने वाला यह डिवाइस 2200 एमएएच की बैटरी से लैस है। इसमें 16 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है व इसमें माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट है जो 128जीबी के मेमोरी को सपोर्ट करती है।
दूसरी ओर लूमिया 730 डुअल सिम डिवाइस है। यह लूमिया 720 की सक्सेसर है। इसका फ्रंट कैमरा इसकी खासियत है। इसमें 24 मिमी वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
इस डिवाइस में लूमिया सेल्फी एप तो है ही साथ ही वीडियो चैट के लिए स्काइप भी है। इसमें 6.7 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी है।
इस डिवाइस में 8 जीबी का इंटरनल मेमोरी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
दोनों ही फोन नोकिया डेनिम अपडेट के साथ विंडोज फोन 8.1 पर चलते हैं।
दोनों डिवाइसेज पर माइक्रोसॉफ्ट 1 टीबी का स्टोरेज दे रहा है। यह 6 महीने तक फ्री में उपलब्ध है। बाजार में 6 अक्टूबर से उपलब्ध होने वाले लूमिया 730 की कीमत 15,299 रुपये व 8 अक्टूबर से आने वाले लूमिया 830 की कीमत 28,799 रुपये होगी।