2जीबी रैम व एंड्रायड लॉलीपॉप के साथ आया 'Karbonn Titanium Mach Five'
Karbonn ने अपना नया बजट फोन Titanium Mach Five भारत में लांच किया है। इसकी कीमत 5,999 रुपये रखी गयी है। यह स्मार्टफोन अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है।
Karbonn ने अपना नया बजट फोन Titanium Mach Five भारत में लांच किया है। इसकी कीमत 5,999 रुपये रखी गयी है। यह स्मार्टफोन अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है।
5 इंच के HD IPS display (1280x720 पिक्सल रेज्योलूशन) के साथ आने वाले Titanium Mach Five में 1.3GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2GB का रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Titanium Mach Five एंड्रायड लॉलीपॉप पर चलता है। इसमें ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर व बीएसआइ सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
यह Peel Smart Remote app व 2,200mAh की बैटरी के साथ आया है।
142.8x72.6x8.8मिमी के माप व 157 ग्राम के वजन वाला यह फोन सिल्वर ग्रे, शैंपेन गोल्ड व प्रीमियम व्हाइट रंगों में उपलब्ध है।
हाल ही में Karbonn ने 6,990 रुपये की कीमत पर Titanium Mach One Plus स्मार्टफोन भारत में लांच किया था।