4 जीबी रैम और क्विक चार्ज तकनीक के साथ लांच हुआ कूलपैड मैक्स
कूलपैड ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस कूलपैड मैक्स को भारत में लांच कर दिया है
कूलपैड ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस कूलपैड मैक्स को भारत में लांच कर दिया है| कूलपैड मैक्स वही डिवाइस है जिसे कंपनी ने पिछले साल नवंबर के महीने में चीन में लांच किया था| इस डिवाइस के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी एलसीडी स्क्रीन है, जिसका रिजॉलूशन 1920×1080 पिक्सल है| स्क्रीन की मजबूती के लिए स्मार्टफोन को 2.5D के गोरिल्ला ग्लास की मजबूती दी गई है| इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर का स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर दिया गया है|
मल्टीटास्किंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4 जीबी की रैम है| यह स्मार्टफोन 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है|
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल f/2.0 अपर्चर के 6पी लेंस का कैमरा दिया है| साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है| कूलपैड मैक्स एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1 पर चलता है| कंपनी इस स्मार्टफोन में CoolUI 8.0 का यूजर इंटरफेस दे रही है|
इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम 2,800mAh की बैटरी करेगी| कूलपैड मैक्स क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करता है| कंपनी ऐसा दावा करती है कि इस स्मार्टफोन को 0% से 65% तक की बैटरी को महज 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है|
इस स्मार्टफोन में 4G कनेक्टिविटी के 2 सिम कार्ड लगाए जा सकते हैं| कूलपैड मैक्स 24,999 रूपये में सिर्फ एमेजॉन इंडिया पर 30 मई से बेचा जा रहा है|